सिरोही को मिलेगी रेल लाइन की सौगात, सर्वे की स्वीकृति : सांसद चौधरी की मेहनत लाई रंग, सिरोही जुड़ेगा अब रेलवे लाइन से

Jun 11, 2025 - 15:08
 0
सिरोही को मिलेगी रेल लाइन की सौगात, सर्वे की स्वीकृति : सांसद चौधरी की मेहनत लाई रंग, सिरोही जुड़ेगा अब रेलवे लाइन से

 सिरोही (रमेश सुथार)

--  सिरोही जिले की आम जनता के लिए बहुत बड़ी खुशखबरी है। सांसद लुम्बाराम चौधरी के अथक प्रयासों से  जिला मुख्यालय अब बहुत जल्द रेलवे लाइन से जुड़ेगा। इसके लिए सर्वे की स्वीकृति मिल चुकी है।  ज्ञातव्य है कि सिरोही जिला आकांक्षी जिलों में से एक है। केंद्र सरकार की ओर से मारवाड़ बागरा जालौर सिरोही सरूपगंज से कुल 96 किलोमीटर नई रेल लाइन के लिए सर्वे स्वीकृति मिल गई है। यह खुश खबरी खुद रेलवे मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सांसद लुंबाराम चौधरी को फोन पर दी है। 

लगातार प्रयासरत रहे हैं सांसद चौधरी

उधर, इस सर्वे की स्वीकृति मिलने के बाद सांसद चौधरी ने भी खुशी जाहिर की है। वे इसके लिए लगातार प्रयासरत थे। उन्होंने पूर्व में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू , प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उपराष्ट्रपति जगदीप धनकर, गृहमंत्री अमित शाह ,रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा,केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव, रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू को पत्र देकर सिरोही जिला मुख्यालय को रेलवे लाइन से जोड़ने के लिए कई बार मांग की थी, जो कई वर्षों की मांग अब पूरी हुई है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................