हल्की बूंदाबांदी और हवाओं से बदला मौसम, गर्मी से राहत

लक्ष्मणगढ़ (अलवर) कमलेश जैन
कस्बे सहित उपखंड क्षेत्र में रविवार को अचानक दोपहर मे मौसम का मिजाज बदल गया। शहर में हल्की बूंदाबादीऔर हवाओं से लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली है। जून महीने की गर्मी से लोग बेहाल हो रहे थे। आसमान के बरसती आग और लू के थपेड़ों ने लोगों को खासे परेशान किया हुआ था। बीते कई दिनों से गर्मी की मार झेल रहे लोगों को रविवार को कुछ हद तक राहत मिली है। कस्बे में रविवार हल्की बूंदाबांदी हुई है। इससे मौसम सुहावना बन गया है। बारिश के बाद ठंडी हवाओं ने गर्मी से राहत का एहसास कराया।
मौसम का नजारा देखकर लोगों का दिल खुश हो गया। आसमान में छाए बादल और हल्की बारिश से मौसम कूल-कूल हो गया। ठंडे मौसम का नजारा लेने के लिए लोग गार्डन समेत शहर के रमणिक स्थान पर पहुंचे । रविवार को छुट्टी होने के चलते राज्य कर्मचारियों ने मौसम का लाभ उठाया।
रविवार को बदले मौसम के मिजाज के बाद तापमान में भी गिरावट आई है। शहर के लोग इस सुवाहने मौसम का आनंद लिया। इससे पहले शनिवार को शहर का अधिकतम तापमान 43.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से करीब 4 डिग्री अधिक रहा, जिसने दिन भर लोगों को बेहाल किया। न्यूनतम तापमान भी 29.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 2 डिग्री ज्यादा है, जिससे रात में भी उमस भरी गर्मी से राहत नहीं मिली। तेज धूप और तपिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त किया हुआ था।






