विद्यायक पीतलिया के सामाजिक सरोकारों से अब तक 70 दिव्यांग हुए लाभान्वित :दिव्यांग विष्णु कुमार कीर स्कूटी की अनुशंसा पर हुए खुश

गुरला:- दिव्यांग विष्णु कुमार कीर निवासी कीरों की झोपड़ियां हमीरगढ़ विधायक आवास पहुंचे। अपनी समस्याओं से माननीय विधायक महोदय को अवगत कराया। उन्होंने तुरंत दिव्यांग की समस्या का समाधान करते हुए सामाजिक सरोकारों के तहत 140000 रुपए स्कूटी हेतु अनुशंसा की। विष्णु कुमार कीर अनुशंसा पत्र पाकर बहुत खुश हुए एवं माननीय विधायक महोदय का हृदय से आभार माना। भारत माता की जय लादू लाल पितलिया जिंदाबाद जिंदाबाद के ञय घोष लगा कर सब ने सेवा कार्य के प्रति हर्ष व्यक्त किया।
- बद्रीलाल माली






