नाबालिग के साथ दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार: मामा की लड़की को शादी का झांसा देकर किया था दुष्कर्म

पुलिस ने क्रिकेट खेलते हुए को जयपुर से किया गिरफ्तार

Feb 9, 2025 - 14:36
Feb 9, 2025 - 14:41
 0
नाबालिग के साथ दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार: मामा की लड़की को शादी का झांसा देकर किया था दुष्कर्म

रामगढ़ क्षेत्र के नौगांवा थाना पुलिस ने रविवार को नाबालिग के साथ दुष्कर्म के आरोपी को पकड़ने में सफलता हासिल की है । आरोपी जयपुर में क्रिकेट अकादमी में क्रिकेट खेलना सीख रहा था क्रिकेट खेलते हुए ही पुलिस की टीम ने आरोपी को धर दबोचा। 21 नवंबर 2024 को नाबालिग बेटी के पिता ने थाने पर मुकदमा दर्ज कराया था और रिपोर्ट में लिखा था कि आरोपी दूर कि रिश्तेदारी में भांजा लगता है । उसका उनके घर पर आना-जाना था इसी का फायदा उठाकर उसने उसकी नाबालिग बेटी को शादी का झूठ झांसा देकर प्रेम जाल में फंसा लिया । और मेरी नाबालिग बेटी के साथ बार-बार दुष्कर्म किया। पुलिस ने दी गई रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया और मामले की हर एंगल से जांच करने के बाद आरोपी को गिरफ्तार किया ।

 एएसआई मुसद्दीलाल ने बताया कि नाबालिक के साथ दुष्कर्म के आरोपी को पोक्सो एक्ट की विभिन्न धाराओं में गिरफ्तार किया है । थाना स्तर पर एक स्पेशल टीम का गठन किया गया और आरोपी को जयपुर में क्रिकेट खेलते हुए पुलिस की टीम ने सूझबूझ के साथ घेराबंदी कर गिरफ्तार किया है ।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है