रामगढ़ शेखावाटी में हुआ कला कुंभ का आयोजन

कवि हरीश शर्मा ने बेटा पढ़ाओ-संस्कार सिखाओ अभियान पर आधारित कविता का किया काव्य पाठ, कवि योगेश वशिष्ठ ने औज़ काव्य पाठ तो हास्य कवि प्रमोद झुरिया ने अपनी हास्य कविताओं से श्रोताओं को किया लॉटपोट , गिरधारी, रमेश ने मायड़ भाषा व शरद, बुद्धिप्रकाश आदि ने किया काव्य पाठ .....

Jan 10, 2025 - 14:54
 0
रामगढ़ शेखावाटी में हुआ कला कुंभ का आयोजन

रामगढ़ शेखावाटी 
नववर्ष के उपलक्ष्य पर रामगढ़ शेखावाटी की धरती पर क़िस्सेदारियाँ परिवार ने राष्ट्रीय कवि संगम और शेखावाटी साहित्य संगम के सहयोग से  कला और संस्कृति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से संस्कृत विद्यालय में “कला कुंभ” नामक कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ शारदे के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। कार्यक्रम के प्रथम सत्र साहित्य वार्ता में लेखक वक्ता अमित झालानी ने सभी उपस्थित श्रोताओं को संबोधित किया। द्वितीय सत्र में वरिष्ठ कवि योगेश वशिष्ठ ने औज़ काव्य पाठ किया, वहीं वरिष्ठ कवियों की श्रृंखला आगे बढ़ाते हुए गिरधारी, रमेश ने मायड़ भाषा में काव्य पाठ किया,शरद, बुद्धिप्रकाश आदि ने काव्य पाठ किया।
                          कार्यक्रम की अगली कड़ी में लक्ष्मणगढ़ के कवि हरीश शर्मा ने किस्सेदारिया मंच को समर्पित "माँ बाबूजी के जाने के बाद बच्चों पर आ जाती हैं घर की जिम्मेदारिया ओर आज जिस मंच ने मुझे जगह दी हैं उसका नाम हैं किस्सेदारिया" से शुरुआत करते हुए बेटा पढ़ाओ-संस्कार सिखाओ अभियान, दादी माँ की मार्मिक कविता एवं पर्यावरण बचाओ का संदेश दिया। कार्यक्रम की अगली कड़ी में हास्य कवि प्रमोद झुरिया ने अपनी हास्य कविताओं से श्रोताओं को लॉटपोट किया। उभरते कवियों और शायरों ने कार्यक्रम को और भी रोचक बनाया, जिनमें कृष्ण कांत बटोही, भगवती पारीक “मनु”, ऋतु, दिनेश, लक्की सांखला, प्रियंका चौहान, कैमी राजपूत, रचना, प्रियंका और अन्य कई कवियों ने प्रस्तुति दी।
                          कार्यक्रम की अगली कड़ी में निखिल, मोहित, कृष्ण प्रजापत और अन्य नए संगीतकारों ने अपने गायन और वाद्य यंत्रों से चार चांद लगाए। साथ ही कृतिका बजाज, हर्षिता लोसनिया और कुछ अन्य कलाकरों ने कला प्रदर्शनी के माध्यम से चित्रकारिता के विभिन्न पहलुओं को दर्शाया। मंच का कुशल संचालन दिनेश भारती द्वारा किया गया तथा कार्यक्रम का आयोजन में क़िस्सेदारिया परिवार के गोकुल भारती, ख़ुशवंत शर्मा, कृष्ण कांत बटोही और शिवम ने किया। रामगढ़ शेखावाटी और शेखावाटी अंचल के विभिन्न स्थानों के गण मान्यजनों ने कार्यक्रम में शिरकत कर कार्यक्रम को सफल बनाया। इस अवसर पर संजय हरितवाल, विष्णु शर्मा, राहुल सैनी खूड़ी, चंदन पुजारी, अर्जुन शर्मा भी मौजूद रहें।

  • सुमेर सिंह राव 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................