श्री कृष्ण- रुक्मणी विवाह पर महिलाओं ने गए मंगल गीत, कृष्ण रुक्मिणी व शिव पार्वती की संजीवन झांकी सजाई

Feb 10, 2025 - 14:01
 0
श्री कृष्ण- रुक्मणी विवाह पर महिलाओं ने गए मंगल गीत, कृष्ण रुक्मिणी व शिव पार्वती की संजीवन झांकी सजाई

सकट क्षेत्र के मोतीवाड़ा में देवनारायण एवं डूंगरी वाले भैरूजी महाराज मंदिर पर चल रही श्रीमद् भागवत कथा में सोमवार को भगवान श्री कृष्ण- रुक्मणी के विवाह का प्रसंग सुनाया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने कन्यादान किया । कथा वाचक पं नरेश महाराज ने कहा कि भगवान श्री कृष्ण ने सभी राजाओं को हराकर विदर्भ की राजकुमारी रुक्मणी को द्वारका में लाकर विधिपूर्वक प्राणिग्रहण किया। इस दौरान भागवान श्रीकृष्ण रुक्मणी जी व शिव पार्वती की संजीवन झांकी सजाकर विवाह संस्कार की रस्मों का निर्वहन किया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर कर कृष्ण रुक्मणी जी का कन्यादान किया और महिलाओं ने मंगल गीत गाए। कथा सुनने के लिए मोतीवाड़ा गांव सहित आसपास के गांवों से श्रद्धालु पहुंच रहे हैं।ग्रामीण भरत गुर्जर ने बताया कि कथा का समापन 12 फरवरी को पूर्णाहुति एवं भंडारे के साथ होगा। इस मौके पर पद दंगल व मेले का आयोजन होगा।

  • संवाददाता राजेंद्र मीणा की रिपोर्ट

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है