सांसद संपर्क संवाद कार्यक्रम: केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव का गोविंदगढ़ दौराः ग्रामीणों से संवाद किया, विकास कार्यों की समीक्षा की
गोविन्दगढ़, अलवर (अमित कुमार शर्मा)
केंद्रीय पर्यावरण एवं वन मंत्री और अलवर सांसद भूपेंद्र यादव ने रविवार को रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र का दौरा किया। जिसमे उन्होंने सांसद संपर्क संवाद कार्यक्रम के तहत गोविन्दगढ़ उपखण्ड क्षेत्र के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय भैसडावत में सैमला खुर्द,दोंगड़ी, भैंसडावत ग्राम पंचायत क्षेत्र एवं राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय फाहरी में खरसनकी,तालड़ा, नसवारी, फाहरी ग्राम पंचायत क्षेत्र के ग्रामीणों से संवाद किया।
प्रात: 8:30 बजे भैंसडावत एवं 9:30 फाहरी आयोजित कार्यक्रम में रामगढ़ विधायक सुखवंत सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक गुप्ता जिला पार्षद सरिता राज सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। सांसद संवाद कार्यक्रम में विभिन्न विभाग के अधिकारियों ने स्वामित्व योजना, प्रधानमंत्री मंत्री आवास योजना,प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना,विकसित कृषि संकल्प अभियान,फार्म पौंड, तारबंदी योजनाओं की जानकारी प्रदान की।
केंद्रीय पर्यावरण एवं वन मंत्री और अलवर सांसद भूपेंद्र यादव ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और मौके पर ही अधिकारियों को समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याण योजनाओं को जनता तक पहुंचाने पर जोर दिया। मंत्री ने कहा कि इस यात्रा का उद्देश्य जनता से सीधा संवाद स्थापित कर विकास कार्यों को गति देना है। कार्यक्रम में सांसद प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों की प्रशंसा की ओर अलवर सांसद खेल उत्सव की सराहना की ।
केंद्रीय पर्यावरण एवं वन मंत्री ने कहा कि आप हमारा फूल मालाओं से स्वागत मत करो इसमें पांच सात हजार रुपए खर्च करने के बजाए तीन चार हजार रुपए की पुस्तकें भेट करें । बच्चे गांव में कोर्स की किताबें तो पढ़ते ही हैं । लेकिन कोर्स की किताब के साथ और भी जानकारी की किताबें भी होनी चाहिए। आज के कार्यक्रम के दौरान स्वागत में मिली पुस्तकें विधायक सुखवंत सिंह के हाथों फाहरी गांव के प्रधानाचार्य को भेट की गई जिससे कि बच्चों के पढ़ने के काम में आ सकें।
सांसद संपर्क संवाद कार्यक्रम मे आई परिवेदनाए दी गई जिन्हे मौके पर ही केंद्रीय पर्यावरण एवं वन मंत्री और अलवर सांसद भूपेंद्र यादव एवं रामगढ़ विधायक सुखवन्त सिंह के द्वारा तत्काल संज्ञान लेते हुए संबन्धित अधिकारियों को समस्याओ का निस्तारण करने के निर्देश दिए।
कार्यक्रम में भैंसडावत में उप स्वास्थ्य केंद्र और राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में स्टेज,गोविंदगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पिंक शौचालय , रामबास में सैनी समाज शमशान घाट का सौंदर्यकरण,3 सड़कों का अनावरण किया। वही फाहरी में सांसद निधि से पुस्तकालय कक्ष मय बरामदा, कब्रिस्तान की चार दिवारी एवं पांच सड़कों का अनावरण किया।
कार्यक्रम में विधायक सुखवंत सिंह,दक्षिण जिलाध्यक्ष अशोक गुप्ता, पूर्व जिलाध्यक्ष संजय नरुका,पूर्व जिलाध्यक्ष इंद्रजीत सिंह पाटा, जिला पार्षद सरिता राज,प्रधान गोपाल चौधरी सहित भाजपा कार्यकर्ता एवं ग्रामीण मौजूद रहे।


