विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत :मृतका के भाई ने जीजा पर अवैध संबंधों के चलते हत्या का लगाया आरोप

रामगढ़ (अलवर) राधेश्याम गेरा
अलवर जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम करौली खालसा में विवाहित महिला की संदिग्धावस्था में मौत हो गई। पीहर पक्ष ने मृतक महिला के पति पर दूसरी महिला के साथ अवैध संबंध के चलते बहन से मारपीट और जान से मारने के आरोप लगाया है। मामले की रामगढ़ थाने में मृतक महिला के भाई मोरमल ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।
मोरमल ने बताया कि उसकी बहन उन्नसी की शादी बीस साल पहले कारोली खालसा निवासी नूरमोहम्मद से हुई थी। पिछले कुछ समय से उसकी बहन के ससुराल वालों द्वारा उसे परेशान किया जा रहा था। उन्हें फोन से बीजवा सरपंच प्रतिनिधि द्वारा सूचना मिली कि उनकी बहिन की मौत हो गई है।
वे मौके पर पहुंचे तो आरोपी शव को दफनाने की तैयारी कर रहे थे। मृतका के शरीर पर मारपीट के निशान मिलने पर वहां से शव को रामगढ़ लाया गया। पीड़ित पक्ष द्वारा आरोपी पति नूर मोहम्मद, साहुन, जाकर व अन्य परिवार के लोगों और सरपंच आशूखान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है। रिपोर्ट दर्ज कराते हुए आरोप लगाया कि उसके जीजा नूर मोहम्मद का किसी और महिला के साथ अवैध संबंध था इसकी भनक उसकी बहन को लगी तो जीजा ने अपनी पत्नी से पीछा छुड़ाने के लिए उसे मौत के घाट उतार दिया। साथ ही आरोप है कि ससुराल वालों ने मिलकर मृतका की पिटाई की फिर जहर पिलाकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस द्वारा शव का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम के पश्चात शव को महिला के बेटे को सौंप दिया गया। पुलिस मामले की जांच
कर रही है।






