भाजपा मंडल अध्यक्ष ब्रजमोहन योगी का योगी समाज के पदाधिकारियों ने किया स्वागत

सकट मोतीवाड़ा ग्राम पंचायत के टोड़ी गांव में भारतीय जनता पार्टी राजपुर धमरेड मंडल के नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष ब्रजमोहन योगी का योगी समाज के तहसील अध्यक्ष जगदीश प्रसाद योगी एवं युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष पुखराज योगी के नेतृत्व में स्वागत किया गया। इस मौके पर कोषाध्यक्ष छोटे लाल योगी, अमर सिंह योगी, कन्हैया लाल योगी, पूर्ण योगी, विजय योगी, पूर्व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बृजेश शर्मा, मंडल महामंत्री रामोवतार शर्मा, कमलेश जांगिड़ मंडल उपाध्यक्ष सतीश चंद्र शर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
- संवाददाता राजेंद्र मीणा की रिपोर्ट






