राज्य स्तरीय कमिश्नर बेसिक कोर्स शुरू

Jun 8, 2025 - 16:21
 0
राज्य स्तरीय कमिश्नर बेसिक कोर्स शुरू

भरतपुर,8 जून (कोशलेन्द्र दत्तात्रेय) 

भारत स्काउट गाइड राष्ट्रीय मुख्यालय के निर्देशन में कमिश्नर बेसिक कोर्स, राज्य प्रशिक्षण केंद्र, आबू पर्वत में शुरू हुआ। इस अवसर पर  राज्य प्रशिक्षण आयुक्त (स्काउट) बन्ना लाल ने ध्वजारोहण उपरांत कहा कि स्काउट गाइड संगठन में कमिश्नर की अहम भूमिका होती है। प्रदेश में प्रतिवर्ष कमिश्नर बेसिक कोर्स का आयोजन होना तथा राष्ट्रीय प्रशिक्षण केंद्र पचमढ़ी में कमिश्नर एडवांस कोर्स में राजस्थान प्रदेश के बेसिक प्रशिक्षित कमिश्नर (स्काउट गाइड) भाग लेते हैं यह गौरव की बात है। सहा. राज्य संगठन आयुक्त के अनुसार राज्य स्तरीय कमिश्नर बेसिक कोर्स में भरतपुर मण्डल के सर्वाधिक 16 स्काउट गाइड कमिश्नर भाग ले रहे हैं।  जिनमें सवाई माधोपुर से मधुसूदन शर्मा,  विजेंद्र कुमार मीणा, ओम प्रकाश, समय सिंह,  रुकमकेश, धौलपुर से श्यामकांत यादव, श्रीमती नीरू जैन, करौली से हंसराज मीणा, मनसुख लाल गुप्ता, रामदयाल, हेमराज मीणा,  बबलू मीणा, सोमराज,  ओमप्रकाश मीणा तथा भरतपुर से आशीष जिंदल सहित मुकुट सिंह भाग लेकर स्काउटिंग कौशल, स्थानीय संघ गठन एवं संचालन,  नेतृत्व क्षमता, प्रोग्राम प्लानिंग, सामुदायिक सेवा, प्रधानमंत्री शील्ड, उपराष्ट्रपति अवार्ड,  लक्ष्मी मजूमदार अवार्ड इत्यादि का प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। शिविर उपरांत राष्ट्रीय मुख्यालय द्वारा इन्हें प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................