खेड़ामहमूद के पीएम श्री स्कूल में विशेष पहलः मातृ-पितृ दिवस पर छात्रों को दी संस्कार और परीक्षा की सीख

Feb 14, 2025 - 12:51
 0
खेड़ामहमूद के पीएम श्री स्कूल में विशेष पहलः मातृ-पितृ दिवस पर छात्रों को दी संस्कार और परीक्षा की सीख

गोविन्दगढ़, (अलवर) गोविन्दगढ़ ब्लॉक के पीएमश्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय खेड़ा महमूद में मातृ-पितृ दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य संजय गुप्ता द्वारा की गई। कार्यक्रम मे विद्यालय परिवार द्वारा सभी विद्यार्थियों के अभिभावकों को विद्यालय में आमंत्रित किया गया ।

प्रधानाचार्य संजय गुप्ता ने बताया कि आज विद्यालय में मातृ-पितृ दिवस का आयोजन किया गया जिसमें विद्यार्थियों के अभिभावकों को विद्यालय में आमंत्रित किया गया। कार्यक्रम में भारतीय संस्कृति में माता-पिता के योगदान तथा बच्चों को माता-पिता के प्रति कर्तव्यों के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही पीएमश्री योजना अंतर्गत हरित विद्यालय की राष्ट्रीय वार्ता का आयोजन किया गया जिसके लिए मुख्य वार्ताकार मनोज कुमार प्रधानाचार्य राज के उच्च माध्यमिक विद्यालय रामबास रहे, जिन्होंने विद्यार्थियों को हरित विद्यालय, स्वच्छ विद्यालय, बोर्ड परीक्षाओं में कैसे अधिक अंक प्राप्त किए जाएं, मतदाता जागरूकता एवं माता-पिता के सम्मान से संबंधित प्रकरणों पर गहनता से विचार व्यक्त कर विद्यार्थियों को लाभान्वित किया गया। कार्यक्रम में  समस्त विद्यालय स्टाफ रविंद्र सिंह इन्दोरिया, सुनीता बाई, योगेश शर्मा, संदीप सिंह, ममता प्रजापति एवं स्थानीय ग्राम के समस्त अभिभावक मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है