महाराणा प्रताप मंडल ने दी भारत रत्न और पूर्व प्रधानमंत्री अटलबिहारी वाजपेयी को श्रद्धान्जली

Aug 17, 2021 - 00:25
 0
महाराणा प्रताप मंडल ने दी भारत रत्न और पूर्व प्रधानमंत्री अटलबिहारी वाजपेयी को श्रद्धान्जली

ब्यावर (अजमेर,राजस्थान) भारतीय जनता पार्टी महाराणा प्रताप मंडल द्वारा आज परम् श्रद्धेय भारत रत्न और पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटलबिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि मनाई गई। आईटी सेल जितेन्द्र ठठेरा ने बताया कि तहसील रोड भाजपा कार्यालय पर मंडल अध्यक्ष नरेश मित्तल के नेतृत्व में भारत रत्न  अटलबिहारी वाजपेयी के चित्र पर माला पहनाकर और पुष्पांजलि अर्पित करके उनकी पुण्यतिथि मनाई। बाद में मंडल के सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने पुष्पांजलि अर्पित कर उनको नमन व वन्दन किया। मंडल अध्यक्ष नरेश मित्तल ने कहा कि हमारे भाजपा परिवार में  अटल  का सम्पूर्ण जीवन समर्पित रहा है। उनके भारत देश को परम वैभव के संकल्प का और लोकतंत्र की भावनाओं का अपने गीतों, कविताओं एवं ओजपूर्ण भाषणों के जरिए हमेशा से मातृभूमि की सेवा में कार्यरत रहे। मण्डल महामंत्री संतोष जाग्रत ने कार्यक्रम का संचालन किया और अंत में सभी का आभार और धन्यवाद ज्ञापित किया। इस पुण्यतिथि कार्यक्रम में महामंत्री सत्येंद्र यादव, उपाध्यक्ष अमरचंद सांखला, पार्षद रवि चौहान, मुन्नी देवी, मंजू देवी, राजेश्वर यादव, तारा सोनी, रामेश्वर गहलोत, गायत्री साहू, ब्रजकिशोर शर्मा, अशोक भट्ट, युवा नेता दीपक चौहान सहित सभी कार्यकर्ता गण उपस्थित थे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................