पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्य तिथि पर दी पुष्पांजलि

Aug 17, 2021 - 00:16
 0
पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्य तिथि पर दी पुष्पांजलि

राजगढ़ (अलवर, राजस्थान/महावीर सैन) भारतीय जनता पार्टी राजगढ़ मण्डल द्वारा संकल्प आईटीआई में पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की तृतीय पुण्य तिथि मनाई गई। मंडल अध्यक्ष एडवोकेट राहुल दीक्षित ने बताया कि पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रभु दयाल शर्मा ने अटल बिहारी की जीवनी पर प्रकाश डाला, पूर्व महामंत्री नरेंद्र अवस्थी ने अटल के भारतीय जनता पार्टी में योगदान को याद किया व पूर्व मंडल अध्यक्ष अशोक बजाज, मंडल मंत्री दिनेश सैन, शक्ति केंद्र प्रभारी लोकेश रावत ने भी अपने विचार व्यक्त किए। नगर पालिका चेयरमैन सतीश दुहारिया ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया। तत्पश्चात अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर दो मिनट का मौन रखा गया। पुष्पांजलि कार्यक्रम में मंडल उपाध्यक्ष जनार्दन सिंह पिचनोत, हुकुम राज, सीमा विजय, मंडल महामंत्री अजय यादव, मंडल मंत्री ज्योति सचदेवा, शक्ति केंद्र प्रभारी प्रदीप शर्मा, जितेंद्र सैनी, महिला मोर्चा अध्यक्ष प्रीति विजय पार्षद रूप नारायण मीणा, बेनी प्रसाद सैनी, धर्म चंद सैनी, मांगीलाल सैनी, शेखर तमोली, राजेश्वरी मिश्रा, मीना विजय, नंदकिशोर सैनी, युवा मोर्चा महामंत्री महावीर सैन, राजपाल मीणा, अशोक सैनी, महेश सैनी सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................