संग्रह के स्थान पर जरूरत के अनुसार वस्तु लेना ही उत्तम अकिंचन धर्म है

Sep 19, 2021 - 01:52
 0
संग्रह के स्थान पर जरूरत के अनुसार वस्तु लेना ही उत्तम अकिंचन धर्म है

 

डीग / भरतपुर / पदम जैन 

ड़ीग -18 सितंबर उत्तम अकिंचन व्यक्ति के खाली होने का धर्म है। अर्थात जो हम इस संसार में इकट्ठा कर रहे हैं उसे छोड़ना ही उत्तम अकिंचन धर्म है। यह यात्रा हमें निजस्वरूप और मुक्तिधाम तक ले जाती है। यह बात शनिवार को 
दशलक्षण महापर्व के दौरान उत्तम अकिंचन पर्व के अवसर पर ऋषभ जैन शास्त्री ने प्रवचन करते हुए श्री चंद्रप्रभु दिगंबर जैन मंदिर पुरानी डीग में कहीं।
उन्होंने कहा कि तराजू के जिस पलडे पर ज्यादा वजन होता है वह नीचे की ओर अर्थात अधोगति की तरफ जाता है। यदि हमारी प्रवर्ती  संग्रह की तरफ रहेगी तो हम कामनाओं के बोझ के कारण दब कर नीचे की ओर जाएंगे। इसलिए हमें किसी वस्तु को उतना ही अपने पास रखना चाहिए जितने की हमें जरूरत है। उसका व्यर्थ नहीं संग्रह नहीं करना चाहिए यही उत्तम  अकिंचन धर्म है । इस अवसर पर प्रातः विधान शांति धारा और विशेष पूजा का आयोजन किया गया जिससे बड़ी संख्या में जैन धर्मावलंबियों ने भाग लिया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................