बाघोली में श्याम महोत्सव में कलाकारों ने भगवान की दिखाई विभिन्न प्रकार की झांकियां:खेली फूलों की होली

Feb 28, 2023 - 10:08
Feb 28, 2023 - 11:12
 0
बाघोली में श्याम महोत्सव में  कलाकारों ने भगवान की दिखाई विभिन्न प्रकार की झांकियां:खेली फूलों की होली

उदयपुरवाटी / बाघोली/सुमेर सिंह राव


बाघोली गांव की शीतला माता मंदिर के पास श्याम मित्र मंडल के भक्तों द्वारा शनिवार रात्रि को श्याम महोत्सव का आयोजन किया गया। श्याम बाबा की झांकी सजाई गई पूजा अर्चना के बाद कार्यक्रम का शुभारंभ श्याम मित्र मंडल के अध्यक्ष चंद्रकांत सैनी ने किया। संचालक किशन लाल सैनी ने बताया कि श्याम जागरण में गायकार संतलाल सिंगर, बिरजू भार्गव, लोकेश मारवाड़ी, अनिल स्टूडेंट्स ग्रुप व कृष्णा म्यूजिक ग्रुप आदि के द्वारा एक से एक बढ़कर भजन पेश किए गए।

हरियाणा के रेवाड़ी की साजन राजन पार्टी के कलाकारों द्वारा भगवान की विभिन्न प्रकार की झांकियां पेश की।  जिसमें बजरंगबली, राधा कृष्णा, काली मां, पंचमुखी शंकर, कृष्ण सुदामा आदि की झांकियां दिखाकर दर्शकों को मनमोहित किया गया। संगीतमय भजनों व श्याम जयकारों के साथ राधा कृष्ण की झांकी सजाकर फूलों की होली खेली गई। बाघोली के देवेंद्र कुमार गुर्जर ने श्याम मित्र मंडल के भक्तों को धमाल के लिए चंग और मजीरा भेंट किया गया। बाघोली से खाटू श्याम के लिए 14 वी पदयात्रा सुबह 11:00 बजे श्याम मित्र मंडल भक्तों के द्वारा मंगलवार को रवाना होगी। श्याम महोत्सव में सरपंच जतन किशोर सैनी, जेपी सैनी, नटवरलाल शर्मा, सुरेश कुमार, महेश सैनी, राजेश वर्मा ,किशोर सेन, सुरेश फौजी ,राजू लाइनमैन, विक्रम फौजी, सांवरमल नायक, श्याम लाल जांगिड़ ,पिंकी देवी, कृष्णा, संतोष, संतरा देवी सहित कई भक्तगण मौजूद थे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................