बेटी बचाओ-बेटी पढाओ एवं महिला समाधान समिति की बैठक आयोजित

Jan 20, 2025 - 13:02
 0
बेटी बचाओ-बेटी पढाओ एवं महिला समाधान समिति की बैठक आयोजित
प्रतीकात्मक फोटो

भरतपुर, 20 जनवरी (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) बेटी बचाओ-बेटी पढाओ एवं महिला समाधान समिति की बैठक जिला कलक्टर डॉ. अमित यादव की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई जिसमें प्रतिभावान बालिकाओं को सम्मानित करने एवं बालिकाओं की खेल प्रतियोगिता आयोजित करने का निर्णय लिया गया। 
जिला कलक्टर ने कहा कि जिले में बालिकाओं को शिक्षा से जोडने के लिए सभी विभाग समन्यवय से कार्य करें। प्रतिभावान बालिकाओं को पुरूस्कृत कर उन्हें प्रोत्साहित करनें के लिए कार्यक्रम आयोजित करें। उन्होंने बालिकाओं के लिए खेल प्रतियोगिता आयोजित करने, जनाना अस्पताल में गौरव बेटी पार्क के लिये स्थान चिन्हित कर बेटियों के जन्म पर पौधा लगाने के लिये लोगांे को प्रेरित करने के निर्देश दिये। उन्होंने कक्षा 9 से 12 की बालिकाओं को मेडिकल कॉलेज, इंजीनियरिंग कॉलेज एवं घना अभ्यारण का भ्रमण करवाकर चिकित्सा एवं विज्ञान के क्षेत्र में किये जा रहे नवाचारों की भी जानकारी देने के निर्देश दिये। उपनिदेशक महिला अधिकारिता राजेश कुमार ने विभागवार बेटी बचाओ-बेटी पढाओ अभियान एवं महिला समाधान समिति के प्रगति के बारे में विस्तार से बताया। इस अवसर पर संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है