शिक्षकों की विभिन्न मांगों को लेकर शिक्षक संघ (सियाराम) के पदाधिकारियों ने की शिक्षा सचिव से भेंट

Jun 12, 2025 - 14:42
 0
शिक्षकों की विभिन्न मांगों को लेकर शिक्षक संघ (सियाराम) के पदाधिकारियों ने की शिक्षा सचिव से भेंट

गुरला :-  राजस्थान शिक्षक संघ (सियाराम) के पदाधिकारियों ने शिक्षकों की प्रमुख मांगों को लेकर प्रदेश महामंत्री नवीन कुमार शर्मा के नेतृत्व में शिक्षा सचिव कृष्ण कुणाल से भेंट की एवं संगठन के आंदोलन को लेकर पूर्व में सरकार के साथ वार्ता के लिए दिए गए आश्वासन को लेकर मांग पत्र पर वार्ता करवाने की मांग की। संगठन के जिला मंत्री महेश मंडोवरा ने बताया कि शिक्षा सचिव से भेंट के दौरान तृतीय वेतन श्रंखला शिक्षकों सहित सभी कैडर के शिक्षकों के स्थानांतरण करने अतिरिक्त विषय में स्नातक शिक्षकों को पात्र मानते हुए तृतीय वेतन श्रंखला शिक्षकों की बकाया वर्षों की डीपीसी करने, वरिष्ठ अध्यापक से व्याख्याता पद पर बकाया वर्षों की पदोन्नति करने, परीक्षा उत्तीर्ण कर चुके शिक्षकों को महात्मा गांधी विद्यालयों में पदस्थापन देने सहित शिक्षकों की कई मांगों को रखा गया। राजस्थान शिक्षक संघ (सियाराम) ने ग्रीष्मावकाश होने के बावजूद भी स्कूलों में  भीषण गर्मी में भाषा शिविर व अन्य कार्यक्रम आयोजित करवाने एवं कई प्रकार की सूचनाए मांगने को लेकर भी शिक्षा सचिव के सम्मुख विरोध दर्ज करवाया।संगठन के जिलाध्यक्ष राजेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि शिक्षा सचिव ने अपनी ओर से आश्वासन देते हुए आवश्यक कार्यवाही करने की बात कही।प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र शर्मा के अनुसार प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश प्रवक्ता मुकेश मीणा,जयपुर जिलाध्यक्ष  रामस्वरूप वर्मा,रामावतार मीणा, आदि उपस्थित थे। शिक्षकों के इन्हीं मुद्दों को लेकर कल शिक्षा निदेशक आशीष मोदी से भी भेंट की गई थी।

  • बद्रीलाल माली 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................