संकल्प से सिद्धि कार्यशाला में मोदी सरकार के 11 साल का लेखा-जोखा आम जनता तक पहुंचाने का किया आवाहन

Jun 10, 2025 - 20:28
 0
संकल्प से सिद्धि कार्यशाला में मोदी सरकार के 11 साल का लेखा-जोखा आम जनता तक पहुंचाने का किया आवाहन

सिरोही (रमेश सुथार)  केंद्र की मोदी सरकार के 11 साल पूरे होने के अवसर पर जिला भाजपा द्वारा आयोजित संकल्प से सिद्धि विषयक जिलास्तरीय कार्यशाला को संबोधित करते हुए कार्यक्रम मुख्य वक्ता नारायणसिंह देवल ने कहा कि इस गौरवशाली दशक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लिए गए निर्णयों ने देश के गांवों, शहरों और दूरस्थ क्षेत्रों में विकास की धारा बहाने का काम किया है। मोदी सरकार की प्रत्येक नीति, हर निर्णय इस देश के आमजन को केंद्र में रखकर लिए है उसी की बदौलत हर आंकड़ा विकास गाथा की एक नई कहानी कह रहा है।

ज्ञानदीप सभागार में सोमवार को आयोजित की गई संकल्प से सिद्धि कार्यशाला का शुभारंभ खेल एवं उद्योग सहित जिले के प्रभारी मंत्री के के विश्वनोई, राज्यमंत्री ओटाराम देवासी, जिलाध्यक्ष श्रीमती डॉ रक्षा भंडारी, जिलाप्रमुख अर्जुन पुरोहित, अभियान जिला संयोजक जगसीराम कोली, विधायक समाराम गरासिया, पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेश कोठारी, किसान मोर्चा के गणपतसिंह राठौड़ आदि ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। रेलवे स्टेशन मुख्य वक्ता नारायणसिंह देवल ने सभी पार्टी के दायित्ववान से आने वाले दिनों में अभियान को घर-घर पहुंचने सहित सभी कार्यक्रम में जन भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया। देवल ने सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 11 साल जिसमें विकसित भारत का अमृतकाल के दरम्यान मोदी सरकार द्वारा किए गए कार्यों के निर्देश दिए।

प्रभारी मंत्री के के बिश्नोई ने कहां की पिछले 11 वर्षों में भारत में प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में असंभव को संभव बनाया है। कहा कि गरीबों के सशक्तिकरण के लिए शुरू की गई योजना मिल का पत्थर साबित हुई है। बताया कि मोदी सरकार में विकसित भारत की मजबूत भारत की नींव रखी जा रही है और आत्मनिर्भर, सशक्त और समावेशी विकास की राह पर बढ़ते हुए पूरी दुनिया के लिए उदाहरण बन रहा है।  जालौर सिरोही सांसद ने मोदी सरकार की उपलब्धियां को बेमिसाल बताते हुए पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकारों को कटघरे में खड़ा कर कहा कि कांग्रेस ने देश में भ्रष्टाचार की कीर्तिमान बनाए और उसमें लिप्त रहे जबकि मोदी सरकार ने भ्रष्टाचार मुक्त शासन देकर लोगों का जीवन में ऊंचा उठाया है। इसी प्रकार राज्य मंत्री ओटाराम देवासी ने कहा कि समाज के सभी वर्गों के हितों को ध्यान में रखते हुए जनकल्याणकारी योजनाओं से देश के नागरिकों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आया है। देवासी में कार्यकर्ताओं से अपील कर कहा कि मोदी सरकार के 11 साल के कार्यकाल का लेखाजोखा जनता के बीच पेश करें।

भाजपा जिलाध्यक्ष रक्षा भंडारी ने अभियान के विभिन्न प्रकल्प, कार्य और योजना से अवगत करवाते हुए पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि बूथ स्तर तक पहुंचकर आप सभी वृक्षारोपण कार्यक्रम दिवस तथा महापुरुषों का स्मरण कर आमजन को जानकारी देने के निर्देश दिए। सोनालिका की माय गवर्नमेंट ऐप पर जनता के अनुभव और लोक कल्याणकारी योजना से मिले लाभ के वीडियो अपलोड करे।

कार्यशाला के प्रारंभ में अभियान के जिला संयोजक पूर्व विधायक जगसीराम कोली और सह संयोजक दिनेश बिंदल ने अभियान से जुड़े किए जाने वाले कार्यों की जानकारी दी। सह संयोजक प्रकाशराज रावल ने संचालन किया तथा सुनील आचार्य ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया। इस मौके पर अतिथियों द्वारा विकास योजनाओ से संबंधित प्रदर्शनी का फीता काटकर उद्घाटन किया गया।

कार्यशाला में जिला महामंत्री नरपतसिंह  राणावत, पालिका अध्यक्ष मगनदान चारण, पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेश कोठारी, एससीमोर्चा के प्रकाश मेघवाल, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष दक्षा देवड़ा, ओबीसी मोर्चा के अमराराम प्रजापत, आबूरोड मंडल अध्यक्ष मनीष सिंगल, प्रचार प्रसार प्रमुख लोकेश खंडेलवाल, नवनिर्वाचित जिला परिषद सदस्य दिलीप भाई जैन, कालूराम चौधरी, महिपाल चा, सतीश शेट्टी, मनीष परसाई, अजय वाला, दिनेश मीणा, प्रकाश भाटी, ललित देवासी, चिराग रावल,हार्दिक देवासी सहित जिला पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, मोर्चा प्रकोष्ठ के पदाधिकारी, सभी मंडल अध्यक्ष सहित अभियान के संयोजक और पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है