श्री हंसनला बालाजी धाम आश्रम पर विशाल मेले के कुश्ती दंगल में दाव पेच दिखाएंगे महिला एवं पुरुष पहलवान

मेले में दूर दराज से श्रद्धालु आकर बालाजी महाराज के लगाते हैं धोक...... मदनलाल भावरिया

Jun 10, 2025 - 15:01
 0
श्री हंसनला बालाजी धाम आश्रम पर विशाल मेले के कुश्ती दंगल में दाव पेच दिखाएंगे महिला एवं पुरुष पहलवान

उदयपुरवाटी (सुमेर सिंह राव ) सीकर जिले के नीमकाथाना तहसील के पास गुहाला के नजदीक हंसनला बालाजी धाम आश्रम पर बालाजी महाराज का विशाल मेला आज आयोजित होगा l  राष्ट्रीय सामाजिक जन चेतना मंच के अध्यक्ष एवं समाजसेवी मदनलाल भावरिया ने जानकारी देते हुए बताया कि हंसनला बालाजी धाम संतों की तपोस्थली पर प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी बालाजी महाराज का मेला श्री श्री 1008 श्री हनुमान दास जी मोनी जी महाराज के सानिध्य में संपन्न होगा l समाजसेवी मदनलाल भावरिया एवं कालूराम सैनी ने जानकारी देते हुए बताया कि हंसनला बालाजी धाम परिसर में 9 जून से अखंड रामायण पाठ का आयोजन हुआ l 10 जून मंगलवार को हवन व पूजन प्रातः 9:15 बजे से प्रारंभ हुआ मंगलवार को ही सुप्रसिद्ध भजन गायक कारों द्वारा भजनों की रस गंगा प्रवाहित की गई l समाजसेवी भावरिया के अनुसार आज 11 जून बुधवार को प्रातः हनुमान जी की भव्य झांकी सजाई जाएगी l जिसमें हजारों की तादाद में श्रद्धालु बालाजी महाराज के दर्शन कर मन्नत मांगेंगे l भावरिया ने हमारे उदयपुरवाटी संवाददाता को दूरभाष पर जानकारी देते हुए बताया कि आज सायंकाल 5:00 बजे से कुश्ती दंगल का भी आयोजन किया जाएगा जिसमें दूरदराज से आए हुए महिला एवं पुरुष पहलवानों द्वारा कुश्ती दंगल में दाव पेच दिखाए जाएंगे व मेले में ऊंटों की दौड़ भी करवाई जाएगी l

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है