रेलवे स्टेशन से बाइक चोरी का मामला दर्ज

Jul 27, 2020 - 22:56
 0
रेलवे स्टेशन से बाइक चोरी का मामला दर्ज

बयाना भरतपुर

बयाना 27 जुलाई। यहां के रेलवे स्टेशन पर एक यात्री ट्रैन से यात्रा का आरक्षण कराने आए एक ग्रामीण की बाइक दिनदहाडे चोरी हो गई। पता लगने पर काफी तलाश की गई किन्तु कोई पता नही लगा। रूदावल थाना क्षेत्र के गांव नगला बौसोली निवासी जगदीश बंजारा ने पुलिस कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया है कि वह बयाना रेलवे स्टेशन पर यात्री ट्रैन का आरक्षण कराने आया था। आरक्षण के बाद बजरिया मार्केट में पानी पीने रूका थोडी देर बाद देखा तो उसकी बाइक गायब मिली। काफी तलाश की गई लेकिन पता नही लगा। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।

संवाददाता राजीव झालानी की रिपोर्ट

 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow