आयुष्मान आरोग्य मंदिर राजकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अजबपुरा में चलाया गया स्वच्छता अभियान

Jun 11, 2025 - 14:56
 0
आयुष्मान आरोग्य मंदिर राजकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अजबपुरा में  चलाया गया स्वच्छता अभियान

नारायणपुर (भारत कुमार शर्मा)
 जिला कलक्टर कल्पना अग्रवाल के आदेश एवं डॉ. दीपेंद्र सिंह शेखावत चिकित्सा अधिकारी (अतिरिक्त ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी) राजकीय प्रा. स्वा . केन्द्र अजबपुरा के निर्देशन में वन्दे गंगा जल संरक्षण जन अभियान पखवाड़ा के मध्यनजर संस्था के समस्त स्टाफ द्वारा परिसर में श्रमदान किया गया, जिसके अन्तर्गत चिकित्सालय के पार्क तथा दोनों तरफ के रास्तों एवं छत की साफ सफाई की गई जिसमें समस्त  पवनेंद्र कुमार (नर्सिंग अधिकारी),  आशा (LT),  देशल कुमार (फार्मासिस्ट),  मौशम (ANM),सौरभ सैनी (कम्प्यूटर ऑपरेटर) गिर्राज प्रसाद (सफाई कर्मी)आदि सभी मौजूद रहें एवं श्रमदान किया गया। इस अवसर पर  डॉ. दीपेंद्र सिंह शेखावत चिकित्सा अधिकारी   ने बताया की उक्त साफ सफाई अभियान आगे भी प्रत्येक माह में एक बार किया जाएगा जिससे चिकित्सालय में स्वच्छता बनी रहेगी एवं मरीजों को संक्रमण का खतरा नहीं रहेगा। साथ ही चिकित्सालय में आने वाले मरीजों एवं उनके परिजनों को भी साफ-सफाई हेतु जागरूक किया जाएगा।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................