श्रमिकों को दी सुरक्षा व मौसमी बीमारियों से बचाव की जानकारी
मकराना (मोहम्मद शहजाद) राजस्थान नगरीय आधारभूत विकास परियोजना के सामुदायिक जागरूकता एवं जनसहभागिता कार्यक्रम के तहत आरयूआईडीपी के अधिशाषी अभियंता राजकुमार मीणा के निर्देशन में एवं कनिष्ठ अभियंता श्रीकांत यादव के सहयोग से सीवरेज परियोजना में कार्यरत श्रमिकों को सुरक्षा व मौसमी बीमारियों से बचाव के प्रति जागरूक किया गया। कैंप आरयूआईडीपी के बीएल गोठवाल ने कहा कि श्रमिक साथी राष्ट्रहित के विकास कार्यों में कार्य करते है जो एक राष्ट्र विकास में महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर रहे है। गोठवाल ने सुरक्षा जानकारी देते हुए कहा कि सभी श्रमिक साथी साईट पर कार्य करते समय सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए पूरे सुरक्षा उपकरणों के साथ ही कार्य करे, क्योंकि छोटी सी लापरवाही बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकती है। रूडीप के सहायक अभियंता ने बताया सभी श्रमिक साथी स्वच्छता पूर्ण ध्यान रखे तथा अपने आस-पास साफ सफाई रखे, साफ पानी का उपयोग करे, नित्य स्नान करे आदि अच्छी आदतें अपनाकर निरोगी बने रहे।

