नगर पालिका, कर्मचारी फेडरेशन शाखा, तखतगढ़ कार्यकारिणी समिति का गठन

तखतगढ़ (बरकत खा) राजस्थान पालिका कर्मचारी फेडरेशन शाखा तखतगढ़ की बैठक पालिका कार्यालय परिसर में ईओ मगराज चौधरी तखतगढ़ सरक्षता में राजस्थान नगर पालिका कर्मचारी फेडरेशन के प्रातीय संरक्षक रिछपाल सिंह की उपस्थिति में आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से राणुसिह भाटी नगर पालिका तखतगढ़ को अध्यक्ष एवं रतनलाल सांखला सहायक प्रशासनिक अधिकारी, नगर पालिका तखतगढ़ को महामंत्री सर्वसम्मति से कार्यकारी समिति का गठन किया गया। जिसमें उपाध्यक्ष पद पद श्रवण कुमार सफाई कर्मी को नियुक्त किया गया, इसी प्रकार संयुक्त सचिव पद पर जामताराम कनिष्ठ अभियंता, कोषाध्यक्ष गोपाल चौहान कनिष्ठ सहायक एवं कार्यालय मंत्री पद पर रामचंद्र रावल चौकीदार एवं भूराराम देवासी कनिष्ठ सहायक को नियुक्त किया गया है। जबकि कार्य समिति में सदस्य के रूप में राजेंद्र कुमार कनिष्ठ सहायक चन्द्रवीर सिंह कनिष्ठ सहायक प्रताप सिंह जल शाखा हेल्पर, जितेन्द्र हेल्पर सुरेश कुमार च. श्रे. कर्मचारी, कांतिलाल वायर मैन अमृतलाल कार्यवाह जमादार, रिंकू देवी च.श्रे कर्मचारी मजूदेवी सफाई कर्मचारी, किशोर कुमार जमादार, रूपेश कुमार जमादार, मनोहर लाल सफाई कर्मचारी धीरज कुमार जमादार रखा गया है। सभी फेडरेशन पदाधिकारी ने नियुक्त अध्यक्ष एवं प्रांतीय संरक्षक और ईओ मगराज चौधरी का साफ़ा एवं माला पहनाकर स्वागत किया ।






