शाकंभरी सकराय धाम में पंचम फागण महोत्सव 6 व 7 मार्च को, फागोत्सव को लेकर भक्तों द्वारा खेली जाएगी फूलों की होली

Feb 20, 2025 - 12:42
 0
शाकंभरी सकराय धाम में पंचम फागण महोत्सव 6 व 7 मार्च को,   फागोत्सव को लेकर भक्तों द्वारा खेली जाएगी फूलों की होली

उदयपुरवाटी (सुमेर सिंह राव) निकटवर्ती धार्मिक तीर्थस्थल श्री शाकंभरी सकरायधाम में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी मां शाकंभरी सेवा समिति सकरायधाम (रजी.) के तत्वाधान में फागुन महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। 
फागुन महोत्सव का आयोजन महंत श्री दयानाथ जी महाराज के पावन सानिध्य में 6, 7 मार्च 2025 को सकरायधाम में किया जाएगा जिसमें 6 मार्च 2025 को मंगल पाठ भजन उत्सव चुनरी उत्सव, मेहंदी उत्सव, मैया का खजाना, फूलों की होली, महाप्रसाद आदि कार्यक्रम आयोजित होंगे, 7 मार्च 2025 को सुबह मैया को सिरा पूरी का भोग लगाकर कन्या पूजन किया जाएगा उसके बाद उदयपुरवाटी से सकरायधाम तक पैदल ध्वज यात्रा का आयोजन होगा जिसमें भक्त नाचते गाते ध्वज के साथ मैया के दरबार पहुंचेंगे और शाम में भंडारे का आयोजन किया जाएगा। 
समिति की कोर कमेटी ने बताया कि इस बार महोत्सव में श्रद्धालु देश-विदेश के कोने-कोने से पहुंचेंगे और मैया से आशीर्वाद लेंगे, कार्यक्रम के लिए कोर कमेटी के सदस्य राजेश धानुका, बालकिशन धानुका, अरुण ढंढारिया, सुभाष अग्रवाल, महावीर अग्रवाल, संदीप रामुका, संजय शाह  और सुपर कमेटी टीम और मार्गदर्शक टीम के  द्वारा  सभी तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। शाकंभरी सकराय धाम में फागोत्सव को लेकर समिति के सदस्यों द्वारा तैयारियां जोर-शोर से की जा रही है l

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है