तेज रफ्तार कार ने पैदल चल रहे युवक को मारी टक्कर ,हुई मौत

Jun 6, 2025 - 16:06
 0
तेज रफ्तार कार ने पैदल चल रहे युवक को मारी टक्कर ,हुई मौत

 सोड़ावास (मयंक जोशीला)  सोडावास के समीप अजमेरीपुर गाँव के जिला शिक्षा अधिकारी अर्जुन सिंह के  इकलौते पुत्र अनिरुद्ध चौधरी की सड़क दुर्घटना में मौत हो गईं। सोडावास क्षेत्र मे गहरा शोक है। सोडावास सरपंच सरजीत चौधरी, सामाजिक कार्यकर्त्ता अनिल शर्मा,सोडावास व्यापार मंडल अध्यक्ष शीशराम चौधरी, पूर्व सरपंच सूरजभान बोहरा, प्रवीण यादव प्रधानाचार्य,राजस्थान कांग्रेस शिक्षा जिला अध्यक्ष खैरथल तिजारा कृष्ण यादव सानोली, रोहित भाई कुकू रामबास,  देवेंद्र सिंह चौहान ठेकेदार बर्दोड, डा. अनिल आदित्य, धोकल नाथ आश्रम के संत शुभनाथ महाराज, योगेंद्र नाथ महाराज ने बताया कि मृतक के पिता अर्जुन सिंह बहुत ही मिलनसार व व्यवहार कुशल व्यक्ति के साथ इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना से शिक्षा विभाग परिवार को झकझोर दिया है।
.....आपको बता दें -  सोडावास के समीप गांव अजमेरीपुर के रहने वाले जिला शिक्षा अधिकारी अर्जुन सिंह जाट के पुत्र अनिरुद्ध जाट की रींगस में राष्ट्रीय राजमार्ग  52  के पुलिया की सर्विस सड़क पर बुधवार रात एक दर्दनाक हादसे में मौत हो गई । एक तेज रफ्तार इनोवा कार ने पैदल चल रहे युवक को टक्कर मार दी। पुलिस के अनुसार घायल अवस्था में उसे राजकीय उप जिला अस्पताल ले जाया गया जहाँ चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। जांच में पता चला कि अनिरुद्ध अपनी पत्नी के साथ किराए के मकान में रहकर फर्स्ट ग्रेड टीचर की तैयारी कर रहा था। हादसे के बाद कार चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने कार को थाना परिसर में खड़ा करवा दिया ।
परिजनों के पहुंचने के बाद शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया। जिसके बाद शव परिजनों को सुपुर्द किया गया। विगत दिनों इसी कार का तीव्र गति से चलने पर चालान भी काटा गया था । हादसे के बाद क्षेत्र में मातम एवं आक्रोश का माहौल व्याप्त है ।   

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................