अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की मासिक बैठक का हुआ आयोजन

लक्ष्मणगढ़( अलवर) कमलेश जैन
अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ट्रस्ट लक्ष्मणगढ़ की कार्यकारिणी की मासिक बैठक का आयोजन ग्राम फतेहपुर में किया गया तथा ग्राम कार्यकारी का गठन किया गया। सभा में सर्वसम्मति से शोराम सिंह को ग्राम अध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया।
बैठक की अध्यक्षता हरिओम सिंह नरूका तहसील अध्यक्ष के द्वारा की गई ।जिसमें क्षत्रिय सरदार पूर्ण सिंह रघुवीर सिंह राम सिंह रविंद्र सिंह मंगू सिंह हाकम सिंह बिशन सिंह भारत सिंह सुरेश सिंह महाराज सिंह आदि सहित तहसील कार्यकारणी के सदस्य उपस्थित थे।






