धूमधाम से मनाई संविधान निर्माता भीमराव अम्बेडकर की जयंती

Apr 14, 2025 - 15:29
 0
धूमधाम से  मनाई संविधान निर्माता भीमराव अम्बेडकर की जयंती

राजगढ़ (अलवर/ अनिल गुप्ता) राजगढ़ कस्बे में अंबेडकर समिति के तत्वाधान में संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती धूमधाम से मनाई गई। समिति के एनएल वर्मा ने बताया कि भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर शोभायात्रा निकाली गई। यात्रा से पूर्व राजगढ़ कस्बे के बारलाबास स्थित भीम चौक पके डॉ. भीमराव अम्बेडकर की मूर्ति पर माला पहनाई गई। इसके बाद यात्रा प्रारंभ हुई। यात्रा कस्बे के गोविंद देवजी मंदिर होते हुए चौपड़ बाजार, गोल सर्किल, सराय बाजार से मेला का चौराहा होते बस स्टैंड स्थित अम्बेडकर चौक पहुंची। जहां डॉ. अम्बेडकर की मूर्ति पर माल्यार्पण कर डॉ. साहब अमर रहे के नारे लगाए। यात्रा में डॉ. भीमराव अंबेडकर, महात्मा बुद्ध, भीम शेरनी की संजीव झांकियां मुख्य आकर्षण का केंद्र रही। यात्रा का कस्बे में जगह-जगह विभिन्न संगठनों की ओर से पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। इसके बाद यात्रा बारलाबास स्थित कबीर आश्रम पर जाकर सम्पन्न हुई। इस अवसर पर कस्बे के गणमान्य जन मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................