अलवर सांसद महंत बालकनाथ ने किया राजगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण

May 22, 2021 - 04:20
 0
अलवर सांसद महंत बालकनाथ ने किया राजगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण

राजगढ़ (अलवर,राजस्थान/ महावीर सैन) राजगढ़ कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का अलवर सांसद महंत बालकनाथ द्वारा निरीक्षण किया गया। सांसद महंत बालकनाथ ने उपखंड अधिकारी केशव कुमार मीना व चिकित्सा प्रभारी डॉ जी.पी. मीना से स्वास्थ्य सम्बंधित व्यवस्थाओं का जायजा लिया वह कोरोना संक्रमित मरीजों के लिए उपलब्ध स्वास्थ्य सम्बंधित व्यवस्थाओं की जानकारी लेते हुए अस्पताल में जिन स्वास्थ्य सम्बंधित उपकरणों की आवश्यकता है उनकी सूची उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। जिससे बिना किसी विलम्ब के चिकित्सक उपकरण मरीजों को उपलब्ध कराया जा सके। इसके साथ ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ के लिए शीघ्र  ऑक्सीजन प्लांट लगाने के लिए आश्वस्त किया। इस अवसर पर भाजपा नेता विजय समर्थलाल मीना, नगरपालिका अध्यक्ष सतीश दुहारिया, जिला उपाध्यक्ष प्रेमनाथ धामाणी, मंडल अध्यक्ष राहुल दीक्षित, पूर्व नगरपालिका उपाध्यक्ष प्रदीप शर्मा, भाजपा जिला मंत्री शिवलाल मीना, पूर्व मंडल अध्यक्ष राजेंद्र जैन, जितेंद्र सैनी, पार्षद रूपनारायण मीना, राकेश साहू, राजपाल मीना, राहुल गुप्ता सहित चिकित्सा अधिकारी व भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................