सरस डेयरी चेयरमैन बन्नाराम मीना ने अस्पतालों व पत्रकारो को बांटे मास्क तथा प्लस ओक्सोमीटर

May 21, 2021 - 22:53
 0
सरस डेयरी चेयरमैन बन्नाराम मीना ने अस्पतालों व पत्रकारो को बांटे मास्क तथा प्लस ओक्सोमीटर

राजगढ़ (अलवर, राजस्थान/ महावीर सैन)  सरस डेयरी चैयरमैन बन्नाराम मीना ने शुक्रवार को  पूर्व मे शेष रहे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र  व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रो पर जाकर प्रत्येक सीएचसी व पीएचसी को एक-एक प्लस ओक्सोमीटर मशीन व 200--200 मास्क का वितरण किया। इस अवसर पर उन्होंने राजगढ- लक्ष्मणगढ विधानसभा क्षेत्र के सभी पत्रकारो को कोविड-19 जैसी महामारी को ध्यान मे रखते हुए   सभी पत्रकारो को सम्मान के रूप मे 100-100 मास्क व एक- एक प्लस ओक्सोमीटर मशीन भेट की है। उन्होंने संदेश भेजकर कहा कि पत्रकार भी एक कोरोना योद्धा के रूप मे एक अच्छी सेवा दे रहा है। इसी बात को ध्यान मे रखते हुए तथा सभी पत्रकारो का मनोबल बढाने के लिए यह अहम कदम उठाया है। बन्ना राम मीना द्वारा लम्बे समय से आमजन हितार्थ अच्छी मुहिम चला रखी है। हाल ही एक सप्ताह पूर्व चेयरमैन बन्नाराम मीना ने राजगढ- लक्ष्मणगढ विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक पुलिस थाना व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रो पर सभी सामग्रियों का वितरण किया गया था। शुक्रवार को सभी जगह सामग्री चेयरमैन बन्नाराम की टीम  रामकेश मीना व मगन चन्द मीना  (भुतपुर्व बसपा उम्मीदवार) ने जा जाकर दिये। इस अवसर पर राजगढ़ के पत्रकार राजू भैया, राजकुमार गुप्ता, हेमंत गुप्ता, रामरतन मीना, राजकुमार मीना, दिनेश मीना सहित चिकित्साकर्मी व पत्रकार उपस्थित रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................