पुरानी रंजिश के चलते अपने साथी पर जानलेवा हमला, करने वाला शातिर बदमाश गिरफ्तार

डबोक पुलिस ने 4 महीने बाद बिहार से किया गिरफ्तार

Nov 30, 2021 - 14:05
 0
पुरानी रंजिश के चलते अपने साथी पर जानलेवा हमला, करने वाला शातिर बदमाश गिरफ्तार

उदयपुर (राजस्थान/ मुकेश मेनारिया) उदयपुर के डबोक पुलिस ने जानलेवा हमले के मामले में टॉप 10 में से एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस की एक टीम ने साथी पर जानलेवा हमले के मामले में आरोपी को बिहार से गिरफ्तार किया। आरोपी ने पुरानी रंजिश के चलते अपने ही साथी पर जानलेवा हमला किया था। एसपी मनोज चौधरी ने बताया कि 4 जुलाई को आरोपी आशीष भारती ने डबोक रीको इलाके में एक फैक्ट्री में अपने ही साथ काम करने वाले सुबोध ब्रिज के साथ शराब के नशे में जमकर मारपीट की और पुरानी रंजिश के चलते जानलेवा हमला किया। घायल की मेडिकल रिपोर्ट के बाद चोट को प्राणघातक मानते हुए गंभीर धाराओं को जोड़ते हुए पुलिस ने इसे गंभीर अपराध माना और आरोपी की तलाश शुरू की लेकिन लगातार आरोपी उदयपुर से फरार होकर बिहार में छिपता फिर रहा था।

चौधरी ने बताया कि लंबे वक्त तक गिरफ्तारी नहीं होने के बाद आरोपी को टॉप 10 वांछित आरोपियों में चयनित किया गया था। इसी बीच शुक्रवार को मिली जानकारी के बाद पुलिस की एक टीम बिहार के लिए रवाना हुई और रविवार को उसे गिरफ्तार किया। पूछताछ के बाद इस अपराध में संलिप्तता पाए जाने पर पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश किया जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है। आरोपी बिहार राज्य के गया जिले के इमामगंज का रहने वाला है और उदयपुर के डबोक इलाके में सरिता मिनरल्स में मजदूरी करता था।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................