पीला जोड़ा आश्रम पर 108 कुंडीय श्री राम महायज्ञ को लेकर विशाल कलश यात्रा का आयोजन 12 को

Jun 9, 2025 - 19:38
 0
पीला जोड़ा आश्रम पर 108 कुंडीय श्री राम महायज्ञ को लेकर विशाल कलश यात्रा का आयोजन 12 को

उदयपुरवाटी (सुमेर सिंह राव)
नीमकाथाना की ग्रामपंचायत नापावाली व पुरानाबास की सीमा पर स्थिति पिलाजोड़ा आश्रम पर 12 जून  से 20 जून तक आयोजित होनेवाले 108 कुंडीय श्रीराम महायज्ञ व श्रीराम कथा की तैयारियां युद्ध स्तर पर चल रही है। यज्ञशाल लगभग तैयार हो चुकी है और अब कुंड बनाने का कार्य जारी है। बच्चों के लिए झूले लग रहे है। साफसफाई भी अंतिम चरण में है। आज सुबह 8 बजे  धर्मशभा का आयोजन किया जाएगा जिनमे महायज्ञ की अबतक की प्रगति की समीक्षा कर आगे की कार्य योजना को  अंतिम रूप दिया जाएगा। सायंकाल 5 बजे आसपड़ोस के गणमान्य लोगों व यज्ञ समिति की विशेष बैठक रहेगी। जो भी यज्ञप्रेमी महायज्ञ में जोड़े के साथ बैठना चाहता है वो यज्ञ सेवा समिति से सम्पर्क कर सकते है। यज्ञ में बैठने वाले जोड़े के लिए ₹ 11000/- ग्यारह हजार रुपये का शुल्क निर्धारित किया गया। बाहर से आने वाले जोड़ो के लिए रहने व खाने की व्यवस्था निःशुल्क  रहेगी । जो भी यज्ञप्रेमी महायज्ञ में अपनी और से शारीरिक व आर्थिक सहयोग करना चाहता है उसका आश्रम पर स्वागत है वो यज्ञस्थल पर आकर अपनी सेवाएं  दे सकता है। आप सभी यज्ञप्रेमियों से निवेदन है कि 12 जून सुबह साढ़ेसात बजे यज्ञस्थल पर पहुँचकर कलश यात्रा के भागीदार बने व साधु संतों के दर्शन कर अपना जीवन धन्य बनाये। नवयुवक मंडल की टीम भी यज्ञ में अपनी सेवाएं दे रही है l यज्ञ प्रेमी मदनलाल भावरिया एवं यज्ञ सेवा समिति के सभी कार्यकर्ता यज्ञ की तैयारियो को अंतिम रूप देने में लगे हैं l

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................