प्रथम बार गांव में पधारने पर अग्नि वीरों का सम्मान

गुरला:- माली समाज के होनहार जवान मुरली माली एवं उसके साथी तनिष्क वैष्णव अग्निवीर की ट्रेनिंग पूरी कर प्रथम बार अपने गांव कोटडी श्याम की नगरी में पधारने पर माली समाज कोटडी द्वारा अग्नि वीरों का साफा एवं माला पहनकर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया स्वागत कार्यक्रम में महावीर माली भेरूलाल माली देवकरण माली ओम प्रकाश माली छोटू लाल माली नारायण माली गोपाल लाल माली छितर लाल माली शंकर लाल माली रतनलाल माली भेरूलाल माली नारू लाल माली देवकरण माली उदय लाल माली रामेश्वर माली हीरालाल माली सोहनलाल माली समाज एवं सैकड़ो की संख्या में ग्राम वासी उपस्थित थे। पूरा कोटडी शहर भारत माता की जय वंदे मातरम के नारों से गूंज उठा इसके अलावा भी अग्नि वीरों का जगह-जगह साफा एवं फुल मालोंऔ से स्वागत किया गया।
- बद्रीलाल माली






