70 वर्षीय बुजुर्ग द्वारा फिटनेस एवं पर्यावरण बचाने का संदेश देने हेतु 12 दिनों में 2200 किलोमीटर की साइकिल यात्रा

Jun 9, 2025 - 11:52
 0
70 वर्षीय बुजुर्ग द्वारा फिटनेस एवं पर्यावरण बचाने का संदेश देने हेतु 12 दिनों में 2200 किलोमीटर की साइकिल  यात्रा

गुरला:-  नेशनल हाईवे 758 स्थित ग्राम पंचायत गुरला के मोमी के युवाओं में फिटनेस एवं पर्यावरण बचाने का संदेश देने के लिए  जिले की ग्राम पंचायत गुरला के माेमी गांव के निवासी 70 वर्षीय शंकर लाल प्रजापत  एक युवा राम सिंह के साथ भीलवाड़ा से अयोध्या एवं अयोध्या से पुन भीलवाड़ा की करीब 2200 किलोमीटर की यात्रा 12 दिनों में साइकिल द्वारा करके भीलवाड़ा के मोमी ग्राम में लौटने पर ग्राम वासियों द्वारा जुलूस एवं बैंड बाजा के साथ स्वागत किया गया,

उप सरपंच गौरी शंकर माली ने बताया कि शंकर लाल प्रजापत शुरू से ही मेहनती एवं  किसान व्यक्ति रहे हैं उनके दोनों पुत्र राजकीय सेवा में होकर लेक्चरार है, आर्थिक रूप से सक्षम होने के बावजूद मात्र युवाओं को फिटनेस एवं पर्यावरण बचाने का संदेश देने के लिए इन्होंने भीलवाड़ा से अयोध्या और अयोध्या से वापिस भीलवाड़ा की साइकिल से यात्रा कर युवाओं को फिट रहने एवं पर्यावरण बचाने का संदेश दिया है, आज पर्यावरण दिवस पर शंकर जी प्रजापत का ग्राम मोमी में अयोध्या की यात्रा कर आने पर ग्राम वासियों द्वारा किए गए। सम्मान समारोह में उपसरपंच गौरीशंकर माली समाजसेवी लादू लाल लोहार सामाजिक कार्यकर्ता गोटू सिंह मंगलपुरा, थाना रेबारी कालू रेबारी बहादुर रेबारी सोहन लोहार माधु सिंह नारायण सिंह उदय लाल रेबारी अमरचंद जी प्रजापत लक्ष्मण जी जाट एडवोकेट लक्ष्मी जी आदि मौजूद थे। 

  • बद्रीलाल माली 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................