भरतपुर : जिला बाढ नियंत्रण कक्ष स्थापित

भरतपुर, 09 जून (कोशलेन्द्र दत्तात्रेय) शासन संयुक्त सचिव आपदा प्रबंधन सहायता एवं नागरिक सुरक्षा विभाग के निर्देशानुसार 15 जून से 30 सितम्बर 2025 तक जिला बाढ नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है।
जिला कलक्टर डॉ. अमित यादव द्वारा जारी आदेशानुसार 15 जून से 30 सितम्बर 2025 तक जिला बाढ नियंत्रण कक्ष कलेक्ट्रेट में स्थापित किया गया है। नियंत्रण कक्ष 24 घंटे तीन पारियों में संचालित रहेगा। नियंत्रण कक्ष प्रतिदिन प्रथम पारी प्रातः 6 बजे से दोपहर 2 बजे तक, द्वितीय पारी दोपहर 2 बजे से रात्रि 10 बजे तक एवं तृतीय पारी रात्रि 10 बजे से प्रातः 6 बजे तक संचालित रहेगा। आदेशानुसार भरतपुर उपखण्ड अधिकारी राजीव शर्मा नियंत्रण कक्ष के प्रभारी अधिकारी एवं तहसीलदार भू-अभिलेख अनुभाग पायल जैन अतिरिक्त प्रभारी अधिकारी रहेंगे। बाढ नियंत्रण कक्ष पर सम्पर्क करने हेतु दूरभाष नम्बर 05644-220320, टोल फ्री नम्बर 1077 एवं फैक्स नम्बर 05644-223356 जारी किये गये हैं।






