नोबेल शांति पुरस्कार विजेता कैलाश सत्यार्थी ने फिर बढ़ाया देश का मान

सत्यार्थी बने संयुक्त राष्ट्रसंघ के सतत विकास लक्ष्य का एडवोकेट, क्षेत्र में खुशी की लहर।

Sep 18, 2021 - 23:21
 0
नोबेल शांति पुरस्कार विजेता कैलाश सत्यार्थी ने फिर बढ़ाया देश का मान

विराटनगर ‌(जयपुर,राजस्थान/ गजानंद शर्मा)  नोबेल शांति पुरस्का र से सम्मा नित  कैलाश सत्या र्थी ने एक बार फिर भारत का मान बढ़ाया है। संयुक्त राष्ट्र संघ ने उन्हें अपना सतत विकास लक्ष्य (एसडीजी) एडवोकेट बनाया है। “एसडीजी एडवोकेट” के रूप में सत्यार्थी संयुक्त राष्ट्र संघ के सतत विकास लक्ष्य को सन 2030 तक हासिल करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। यह भारत के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। सत्याकर्थी ने बाल दासता को समाप्त  करने और बच्चों  के गुणवत्तायपूर्ण शिक्षा के अधिकारों के लिए वैश्विक आंदोलन के निर्माण में अग्रणी भूमिका रही है। उन्होंने बच्चों के खिलाफ हिंसा को समाप्त करने और एक ऐसी दुनिया के निर्माण के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया है, जहां हर बच्चेऐ को स्वरतंत्र, स्वहस्थ , शिक्षित और सुरक्षित जीवन जीने का प्राकृतिक अधिकार हासिल हो सके। इस खांटी भारतीय के प्रयास से ही बाल श्रम के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय कानून यानी आईएलओ कन्वेंशन-182 पारित हुआ। उनके इन योगदानों को देखते हुए उन्हें एसडीजी एडवोकेट बनाया गया है।सत्या र्थी की “एसडीजी एडवोकेट” के रूप में नियुक्ति ऐसे समय में हुई है, जब एक तरफ बाल श्रम उन्मू लन का अंतरराष्ट्री य वर्ष चल रहा है, वहीं दूसरी तरफ पूरी दुनिया को दो दशकों में पहली बार बाल श्रम में अभूतपूर्व वृद्धि देखने को मिली है। सतत विकास लक्ष्यों  पर भी कोविड-19 व बढ़ते बाल श्रमिकों के संकट का दूरगामी असर पड़ रहा है, जिसे 2030 तक हासिल किया जाना है।  इस अवसर पर कैलाश सत्यार्थी ने कहा, ‘‘दुनिया के बच्चों की ओर से मैं इस नियुक्ति को स्वीकार करते हुए सभी बच्चों को न्याय ,शांति एवं हर बच्चा सुरक्षित, स्वस्थ और शिक्षित हो यह हम सबके लिए हर एक बच्चा मायने रखता हैं।
सत्यार्थी को संयुक्त राष्ट्र संघ के द्वारा सतत विकास लक्ष्य एसडीजी एडवोकेट बनाए जाने पर  बाल आश्रम ,बाल मित्र ग्रामों एवं बंजारा शिक्षा केंद्रों पर खुशी की लहर उमड़ पड़ी। इस अवसर पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों युवा मंडल ,बाल पंचायत, महिला मंडल सहित सामाजिक कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर की इस अवसर पर  विराटनगर प्रधान बूंदी देवी गुर्जर, पालड़ी ग्राम सरपंच किशोर सिंह , मैड ग्राम सरपंच बीना मनोज रातावाल, नवरंगपुरा ग्राम सरपंच मीनाक्षी देवी, स्थानीय सोठाना ग्राम सरपंच सुशीला देवी शर्मा सहित क्षेत्र वासियों ने खुशी जाहिर की।

 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................