नगरपालिका रामगढ़ व नोगावां के नवनियुक्त पैनल अधिवक्ताओं ने किया विधायक का स्वागत

Jun 9, 2025 - 16:45
 0
नगरपालिका रामगढ़ व नोगावां के नवनियुक्त पैनल अधिवक्ताओं ने किया विधायक का स्वागत

रामगढ़,अलवर 

रामगढ़ नगर पालिका व नोगावां नगर पालिका में राज्य सरकार की ओर से विधायक की अभिशंषा पर पैनल एडवोकेट नियुक्त किया जाने पर रामगढ़ अभिभाषक संघ के अध्यक्ष चरणजीत सिंह के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने विधायक सुखवंत सिंह का विधायक कार्यालय रामगढ़ पर मुंह मीठा कराकर स्वागत सम्मान किया। इस दौरान अधिवक्ताओं ने रामगढ़ विधानसभा में कराए जा रहे विकास कार्य को लेकर भी विधायक का आभार प्रकट किया। इस दौरान विधायक सुखवंत सिंह ने कार्यालय पर क्षेत्र के लोगों की समस्याएं सुनकर समाधान करने का आश्वासन भी दिया।
इस दौरान अभिभाषक संघ के अध्यक्ष चरणजीत सिंह, लाखन शर्मा, संजय, अविनाश, रोहितास, दिनेश बंसल, रामगढ़ मंडल अध्यक्ष भगवान सैनी, गोविंद सैनी सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................