एक सप्ताह पूर्व हुए ब्लाइंड मर्डर का पुलिस ने किया खुलासा, विवाहिता निकली मास्टरमाइंड

Nov 25, 2021 - 17:22
 0
एक सप्ताह पूर्व हुए ब्लाइंड मर्डर का पुलिस ने किया खुलासा, विवाहिता निकली मास्टरमाइंड


बयाना (भरतपुर, राजस्थान/ राजीव झालानी) 

बयाना उपखंड के गांव बरौदा में एक सप्ताह पूर्व हुए एक दुधिया के ब्लाइंड मर्डर का पुलिस ने बुधवार को खुलासा करते हुए इस मर्डर की मास्टरमाइंड महिला को भी गिरफतार किया है। यह महिला गांव बरौदा निवासी पूजा पत्नी मुखराम गुर्जर उम्र 28 वर्ष बताई है। महिला का पति पुलिसकर्मी  बताया है। जिसका विवाह पांच वर्ष पूर्व हुआ था। पुलिस उपाधीक्षक अजयशर्मा ने बताया कि गत 18 नवम्बर को गांव बरौदा निवासी 55 वर्षीय दूधिया मलखान गुर्जर का शव उसके खेतों के पास एक पेड से बंधा क्षत विक्षत अवस्था में मिला था। जिसकी हत्या अज्ञात हत्यारों ने धारदार हथियारों से की थी मृतक अविवाहित बताया। हत्या कांड के खुलासे व मास्टरमाइंड महिला का नाम सामने आने के बाद सभी लोग चौंक गए है। पुलिस उपाधीक्षक अजय शर्मा ने बताया कि इस ब्लाइंड मर्डर के खुलासे के लिए जिला पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र विश्नोई की ओर से  थाना रूदावल के थाना प्रभारी मनीष शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई थी। जिसमें सहायक उपनिरीक्षक रविन्द्र सिंह व राजवीरसिंह, हैड कांस्टेबल विजयपाल,कांस्टेबल हेमेन्द्रसिंह, अमित, जीतेन्द्र, प्रेमसिंह, मोहकम, छोटूसिंह आदि भी शामिल किए गए। पुलिस ने इस हत्या कांड का खुलासा करते हुए बताया है कि मृतक मलखानसिंह गांवों में घर घर से दूध इकट्ठा कर दूध बेचने का काम करता था। जिसके चलते उसका आरोपी महिला के परिवार में 10 वर्ष से आना जाना होने से पारिवारिक संबंध बन गए थे। इसी दौरान पिछले तीन वर्ष से मृतक मलखान के आरोपी महिला से अंतरंग संबंध बन गए थे और मृतक उससे पति की तरह व्यवहार करने लगा और रोक टोक करने लगा। जिससे यह महिला उबने लगी। इसी बीच करीब 3 माह पूर्व इस महिला के गांव निवासी एक 20 वर्षीय युवक से भी गहरी मित्रता हो गई। पुराने प्रेमी मलखान से मन भरने और नए प्रेमी से मन लगने के बाद इन दोनों के संबंधों में रोडा बने पुराने प्रेमी को ठिकाने लगाने के लिए इस महिला ने नए प्रेमी के साथ मिलकर साजिश रचते हुए बडे योजनाबद्ध तरीके से अकेले में मिलने के बहाने खेत पर बुलाकर उसकी हत्या करवा दी। इस हत्या कांड में अन्य लोगों के शामिल होने की संभावना के चलते फरार प्रेमी की तलाश व अन्य लोगांे की भी जानकारी जुटाई जा रही है

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है