नशामुक्ति केन्द्रों के संचालन के लिये पंजीकरण हेतु 20 मार्च तक प्रस्ताव जमा करायें

Mar 5, 2025 - 14:02
 0
नशामुक्ति केन्द्रों के संचालन के लिये पंजीकरण हेतु 20 मार्च तक प्रस्ताव जमा करायें

भरतपुर, (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय)। जिले में बिना लाईसेंस प्राप्त किये बिना ही स्वयं सेवी संस्थाओं द्वारा नशामुक्ति केन्द्रों का संचालन किया जा रहा है, जो गैर-कानूनी है। 
संयुक्त निदेशक सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता श्यामसुन्दर शर्मा ने बताया कि राजस्थान निराव्यसन केंद्र संचालन नियम 2020 के तहत राज्य में स्वयं सेवी संस्था, संगठनों द्वारा निराव्यसन केन्द्रों का संचालन किये जाने से पूर्व नियमानुसार अनुज्ञप्ति प्राप्त करना अनिवार्य है। उन्होंने बताया कि जिले में जिन संगठनों द्वारा नियमानुसार नशामुक्ति केन्द्र संचालित किया जा रहा है, उन्हें इन नियमों के लागू होने की दिनांक से तीन माह के भीतर उक्त नियमों के तहत अनुज्ञप्ति प्राप्त करना अनिवार्य है।
उन्होंने बताया कि इच्छुक स्वयंसेवी संस्थाएँ जो जिला भरतपुर में बिना लाईसेंस नशामुक्ति केन्द्रों का संचालन कर रही है, वे संस्थाएं इस कार्यालय में राजस्थान निराव्यसन केंद्र संचालन नियम 2020 के तहत नशामुक्ति केन्द्रों के संचालन के लिये पंजीकृत हेतु 20 मार्च 2025 तक प्रस्ताव जमा करा सकते हैं। बिना लाईसेंस प्राप्त नशामुक्ति केन्द्रो का संचालन पाया गया तो उक्त केन्द्र को बंद किये जाने हेतु कानूनी कार्यवाही की जायेगी।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है