फाहरी गांव में हुई फायरिंग मामले में 3 गिरफ्तार: अवैध हथियार बरामद

Apr 14, 2025 - 05:31
Apr 14, 2025 - 05:32
 0
फाहरी गांव में हुई फायरिंग मामले में 3 गिरफ्तार: अवैध हथियार बरामद

अलवर के गोविन्दगढ़ थाना क्षेत्र में गाय के खेत में घुसने को लेकर हुए विवाद में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। घटना 6 अप्रैल को फाहरी गांव में हुई थी। इस दौरान दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। झगड़े में एक दर्जन से अधिक लोग घायल हुए। आरोपियों ने फायरिंग भी की, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ।

थाना अधिकारी बनेसिंह के अनुसार, आरोपी फकरुदीन (32), साबिर (22) और आसिफ उर्फ आसीन (25) ने अपने परिवार के साथ मिलकर मारपीट की। तीनों आरोपी फकीर समाज से हैं। पुलिस ने आरोपियों से एक अवैध बंदूक 12 बोर बरामद की है। इसके अलावा 5 खाली कारतूस और 11 जिंदा कारतूस भी जब्त किए गए हैं। आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से पुलिस को उनका रिमांड मिला है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है