मालाखेड़ा पंचायत समिति के वार्ड नंबर 16 के उप चुनाव संपन्न

Jun 8, 2025 - 19:20
 0
मालाखेड़ा पंचायत समिति के वार्ड नंबर 16 के उप चुनाव संपन्न

अलवर  (अनिल गुप्ता)
अलवर जिले की मालाखेड़ा। पंचायत समिति क्षेत्र के सदस्य के वार्ड नंबर 16 के उप चुनाव रविवार को प्रातः सात बजे शुरू हुए।
 इस वार्ड में कुल 3639 मतदाता हैं । बढ़ते तापमान और तेज धूप  भी मतदाताओं को नहीं रोक सकी। वही शारीरिक रूप से दिव्यांग मतदाता को उनके परिजन लेकर पहुंचे महिलाएं भी मतदान करने में पीछे नहीं रही।
पंचायत समिति की उप निर्वाचन अधिकारी नवज्योति कवरिया ने बताया मतदान पोलिंग बूथ पर मिर्जापुर, ढाकपुरी और पीलाढाबा गांव के मतदाता वोट डाल रहे हैं। पोलिंग बूथ दो स्कूलों पर बनाया गया है।मतदान करने आई महिला और पुरुषों ने बताया इस वार्ड से पहले निर्दलीय प्रत्याशी पप्पू राम विजय हुआ था। जिसका आकस्मिक निधन हो गया। अब उसके लिए उपचुनाव हो रहा है। जिसमें भारतीय जनता पार्टी और निर्दलीय प्रत्याशी के बीच सीधा मुकाबला है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................