कृषक कल्याण फंड की राशि बढ़ाने के विरोध में कृषि उपज मंडी सूनी

लक्ष्मणगढ़ (अलवर) कमलेश जैन
पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के शासन काल में वर्ष 2020 में कोरोना काल के दौरान किसानों के लिए मंडी व्यापारियों से कृषक कल्याण फंड के नाम पर 50 पैसे प्रति सैकड़ा लिए जाते रहे है। मंडी व्यापारी पूर्व कृषि उपज मंडी अध्यक्ष रामबाबू ने बताया कि वही इस फंड को यह कहकर लागू किया गया था। कि इसको 3 महीने बाद समाप्त कर दिया जाएगा। लेकिन उसके बावजूद यह जारी रहा और लगातार व्यापारियों को इस फंड में पैसा देना पड़ रहा है। जो कि उद्योगपतियों के पास जाता है। वही 1 अप्रैल से 50 पैसे और अधिक बढाने की घोषणा के बाद व्यापारियों ने नाराज होकर चार दिन के लिए पूर्व में मंडी बंद रखने का ऐलान किया हुआ था। लेकिन राज्य सरकार की हटधर्मिता के चलते अब 2 मार्च तक हड़ताल को बढ़ा दिया गया है। कृषि उपज मंडी में ,2 मार्च तक कोई व्यापार नहीं होगा। इस फंड को हटाने के लिए कई बार सरकार को ज्ञापन दिए गए और वार्ता हुई। लेकिन अभी तक इस पर ना तो गहलोत सरकार में कोई विचार किया गया और ना ही भजनलाल सरकार में इस और ध्यान दिया जा रहा है उल्टा इसे बढ़ाया जा रहा है । यह हड़ताल पूरे राजस्थान में लागू की गई है। जयपुर में आम सभा का आयोजन किया जाएगा जिसमें तय किया जाएगा की मांगे पूरी नहीं हुई तो आंदोलन को कब तक आगे और बढ़ाया जाएगा। वही कहा कि यदि मांगे पूरी नहीं होती है तो मंडी अनिश्चितकाल के लिए भी बंद की जा सकती है।






