विश्व पर्यावरण दिवस: जिले में सांस्कृतिक उत्सव का भव्य आयोजन

Jun 6, 2025 - 19:40
 0
विश्व पर्यावरण दिवस: जिले में सांस्कृतिक उत्सव का भव्य आयोजन

खैरथल (हीरालाल भूरानी) 
        वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान  के उपलक्ष्य में जिला प्रशासन खैरथल तिजारा द्वारा लक्ष्मी नारायण मंदिर, पुरानी अनाज मंडी, खैरथल में एक भव्य सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में राजस्थान की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और लोक कलाओं एवं पर्यावरणीय नाट्यों का अद्भुत संगम देखने को मिला। जिला कलेक्टर किशोर कुमार एवं अन्य अतिथिगणों ने दीप प्रज्वलित कर गणेश वंदना के साथ कार्यक्रम कि विधिवत्त रूप से शुरुआत की।
         सांस्कृतिक संध्या में प्रदेश के सुप्रसिद्ध लोक कलाकारों ने चरी, घूमर, भपंग वादन, कच्ची घोड़ी नृत्य, मयूर नृत्य और फूलों की होली जैसी रंगारंग प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। लोक नृत्यों और संगीत की इन प्रस्तुतियों ने राजस्थान की परंपराओं और सांस्कृतिक विविधता का जीवंत प्रदर्शन किया।
          कार्यक्रम के दौरान इब्तिदा संस्था द्वारा पर्यावरण एवं जल संरक्षण पर नाट्य एवं स्पीच प्रस्तुत की गई जिसकी सराहना समस्त उपस्थित आमजन द्वारा तालिया के साथ की गई।
         इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में जिला कलेक्टर किशोर कुमार, अतिरिक्त जिला कलेक्टर खैरथल शिवपाल जाट, उपखंड अधिकारी किशनगढ़ बास मनीष कुमार जाटव, वरुण डाटा, भाजपा मंडल अध्यक्ष मनीष शर्मा, अधिशासी अभियंता छत्रपाल सिंह,  सहायक निदेशक पर्यटन विभाग संजय खन्ना, अशोक डाटा और अन्य प्रशासनिक अधिकारियों के साथ-साथ क्षेत्र के गणमान्य नागरिक भी उपस्थित रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................