विधिक जागरूकता शिविर लगाकर पर्यावरण संरक्षण हेतु जागरूक किया
मकराना (मोहम्मद शहजाद)। माननीय राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मेड़ता व आशा चौधरी अध्यक्ष, ताल्लुका विधिक सेवा समिति के निर्देशानुसार विश्व पर्यावरण दिवस पर विधिक सेवा समिति के पेनल अधिवक्ता तलत हुसैन हनीफी ने मकराना में पहला विधिक जागरूकता शिविर नीरु की नाड़ी, वसुन्धरा नगर, मंगलाना रोड़ में व दूसरा शिविर कर भवन मकराना में आयोजित किया। जिसमें पेनल अधिवक्ता हनीफी ने आमजन जनता व नरेगा की महिलाओं को विश्व पर्यावरण दिवस पर विधिक शिविर आायोजित कर जानकारी प्रदान की गई। पेनल अधिवक्ता हनीफी ने कहा कि हर साल 05 जून को पर्यावरण दिवस मनाया जाता है, विश्व पर्यावरण दिवस पर्यावरण के लिए सबसे बड़ा अंतरराष्ट्रीय दिवस है। विश्व पर्यावरण दिवस का इस बार का मुख्य उद्देश्य वैश्विक स्तर पर प्लास्टिक प्रदूषण को समाप्त करना है। दशकों से प्लास्टिक प्रदूषण दुनिया के हर कोने में फैल चुका है, यह हमारे पीने के पानी, हमारे खाने के द्वारा हमारे शरीर में समा रहा है। हनीफी ने कहा कि हमे अधिक से अधिक पेड़ लगाकर पर्यावरण के संरक्षण में सहयोग देना चाहिए। वर्तमान में प्रदूषण किसी एक गांव, कस्बे या शहर की समस्या नहीं है, अपितु यह सम्पूर्ण विश्व की बहुत विकराल समस्या बन गई है, प्लास्टिक प्रदूषण न केवल पर्यावरण के लिए अपितु हमारी एवं आने वाली पीढ़ियों के स्वास्थ्य के लिए भी बहुत बड़ा खतरा है। इस अवसर पर सगीर अहमद, पूजा भाटी, गीता शर्मा, लीला बरवड़, लाली, सुशीला, माया, राजूदेवी, संजू, हीरादेवी, पार्वती देवी, गीता, रामप्यारी आदि उपस्थित थे।