उपखंड क्षेत्र में महाशिवरात्रि पर्व धूमधाम से मनाया

लक्ष्मणगढ़ (अलवर ) कमलेश जैन
उपखंड क्षेत्र में महाशिवरात्रि पर्व धूमधाम से मनाया गया। मंदिरों में सुबह आरती की गई और इसके बाद शिव भक्तों ने शिवलिंग पर जल चढ़ाना शुरू किया। शिव भक्त भोले बाबा के जयकारे लगाते हुए मंदिर पहुंचे।
कस्बे स्थित शिव मंदिरो में सुबह से ही भक्तों का मेला लगा रहा। श्रद्धालु महिला पुरूष जलाभिषेक करने के लिए शिव मंदिरों में पहुंचे।
कस्बे के शिव मंदिरो,मे भीड़ जुटी नजर आई। श्रद्धालुओं ने जल चढ़ाया और परिवार की खुशहाली के लिए भगवान शिव से मन्नतें मांगी। इसी प्रकार क्षेत्र के मौजपुर लिली निकटतम हरसाना मे ग्रामीण क्षेत्र के मंदिरों में भी विशेष उत्साह महा शिवरात्रि को लेकर नजर आया। गांव के मंदिरों में शिवरात्रि पर उपवास रखने वाली महिलाएं व युवतियां पहुंची। मंदिरों में भगवान शिव के भजनों पर शिव भक्त नृत्य करते हुए नजर आए।
वर्ल्ड नंबर 19 मंदिर के पुजारी प्रेमचंद शर्मा ने बताया कि महा शिवरात्रि का त्यौहार पर सुबह चार बजे से ही भक्तों का आना-जाना शुरू हो गया था। श्रद्धालुओं द्वारा उपवास किया भगवान शिव का उपवास रखना काफी फलदायी माना जाता है। शिवरात्रि के दिन भगवान भोले अपने भक्तों की भक्ति से प्रसन्न होकर उनकी हर मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं।
पंडित ने बताया की शिवलिंग को गंगाजल, शहद, दही से स्नान करवा कर बेल पत्थर, धतूरा, फल, पुष्प आदि अर्पित किए गए।






