108 कुंडात्मक श्री राम महायज्ञ को लेकर नीमकाथाना में डोर टू डोर जनसंपर्क,हुआ पोस्टर का विमोचन
उदयपुरवाटी (सुमेर सिंह राव)
नीमकाथाना के नजदीक नापावाली के पास संतों की तपोस्थली पीला जोहड़ा आश्रम पर 12 जून से आयोजित होने वाले 108 कुंडात्मक श्री राम महायज्ञ को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही है l गांव गांव व ढाणी ढाणी में पोस्टर विमोचन कर लोगों को निमंत्रण दिया जा रहा है l
घर-घर पीले चावल बांटकर लोगों को यज्ञ में आने के लिए न्योता दिया जा रहा है l यज्ञ की तैयारियो को लेकर यज्ञ प्रेमी मदनलाल भावरिया के सानिध्य में नीमकाथाना में राष्ट्रगोभक्त एवं समाजसेवी दौलत गोयल के आवास पर पोस्टर का विमोचन कर उन्हें निमंत्रण दिया गया l इसके साथ ही नीमकाथाना के कोटडा गोवर्धनपुरा रोड पर लक्ष्मी मार्ट पर भी यज्ञ प्रेमी मदनलाल भावरिया के सानिध्य में पोस्टर का विमोचन किया गया l नीमकाथाना के सीकर रोड पर स्थित जय विलास होटल व बंसिया हीरो मोटर मालिक मनोज बंसिया ने यज्ञ प्रेमी मदनलाल बावरिया के साथ पोस्टर का विमोचन किया l मिली जानकारी के अनुसार समाजसेवी मनोज बंसिया पहले ही 21 टीन देसी घी की सेवा प्रदान कर चुके हैं l

