प्रो. बलराज सिंह कुलगुरू श्री कर्ण नरेन्द्र कृषि विश्वविद्यालय जोबनेर के मुख्य आतिथ्य में विकसित कृषि संकल्प अभियान आयोजित

भरतपुर, 06 जून। प्रो. बलराज सिंह कुलगुरू ने किसानों के साथ संवाद करते हुए कहा कि संरक्षित खेती, आधुनिक कृषि मशीनीकरण, सूक्ष्म सिंचाई पद्धतियां, मृदा एवं जल की गुणवत्ता पर आधारित फसल एवं उनकी किस्मों का चयन कर किसान खेती को अधिक लाभप्रद बना सकते हैं। भरतपुर क्षेत्र में मधुमक्खी पालन कर शहद प्रोपोलिश, रॉयल जैली एवं बीवेनम का उत्पादन कर अधिक लाभ अर्जित कर सकते हैं। खरीफ ऋतु में बाजरे के साथ दलहन फसलें जैसे उड़द एवं अरहर का उत्पादन लेना लाभप्रद है। प्रत्येक किसान अपने परिवार का शुद्ध एवं पौष्टिक रसायन मुक्त सब्जियां खिलाने हेतु किचन गार्डन जरूर लगाये। जिसमें नीबू, अमरूद एवं सजहन के दो-दो पेड़ लगाकर अपने परिवार को पौष्टिक आहार उपलब्ध करा सकते हैं। साथ ही इस क्षेत्र में आलू की खेती, फल एवं सब्जियों की उन्नत खेती कर विदेशों को निर्यात कर सकते हैं। साथ ही कुलगुरू महोदय ने उपस्थित महिलाओं को आवहान किया की उच्च कृषि शिक्षा में बेटियों को आगे बढ़ायें। आज विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर किसानों को सम्बोधित करते हुए सभी गांवों में चारागाह भूमि पर अधिक से अधिक वर्षारोपण हेतु एवं प्लास्टिक के उपयोग को बन्द करने के लिए प्रेरित किया।
वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष कृषि विज्ञान केन्द्र तथा विकसित कृषि संकल्प अभियान के नोडल अधिकारी डॉ. नबाव सिंह ने बताया की यह कार्यकम भौसिंगा, न्यौठा झारकई, खेरिया बाह्मण आदि के प्रगतिशील किसानों एवं एफपीओ (कृषक उत्पादन संगठन), महिला कृषक समूहों, भारतीय सरसों अनुसंधान संस्थान, कृषि विभाग, उद्यान विभाग, पशुपालन विभाग, कृषि उपज मंडी मत्स्य विभाग, इफको के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में डॉ. वीवी सिंह निदेशक भारतीय सरसों अनुसंधान सस्थान सेवर, श्री देशराज सिंह अतिरिक्त निदेशक भरतपुर, श्री योगेश शर्मा संयुक्त निदेशक उद्यान जोन भरतपुर, डॉ. आरएस जाट प्रधान वैज्ञानिक, डॉ. उदयभान सिंह डीन कृषि महाविद्यालय भुसावर एवं कुम्हेर, डॉ अशोक शर्मा प्रधान वैज्ञानिक, डॉ. विनोद कुमार प्रधान वैज्ञानिक, रामवीर सिंह, कान्हा सिंह सहायक कृषि अधिकारी ने किसानों को तकनीकी, मृदा एवं जल परिक्षण, फसल संरक्षण, खरीफ फसलों की उन्नत प्रजातियां एवं किसानों को कृषि अनुदानित सरकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान की। इस मौके पर ममता कुमारी तेंवर, वेद प्रकाश, डॉ. रामफूल पूनियां, हरेन्द्र सिंह कृषि अधिकारी, देवेन्द्र सिंह, थान सिंह, चरन सिंह सहायक निदेशक कृषि उपस्थित रहे। कार्यक्रम में जल पान की व्यवस्था पृथ्वीराज सिंह, उपमहाप्रबंधक इफको द्वारा की गई। कार्यकम को सफल बनाने में जन प्रतिनिधि सरपंच प्रेमवती, एफपीओ चेयरमेन रामभरोसी गुर्जर ने अमूल्य सहयोग प्रदान किया। इस कार्यक्रम में 600 से अधिक किसानों, कृषक महिलाओं, युवाओं, प्राकृतिक एवं जैविक खेती करने वाले किसानों ने सक्रिय सहभागिता निभाई।
- कोशलेन्द्र दत्तात्रेय






