जीएसटी का टेक्सटाइल सेक्टर में भी होगा सरलीकरण, सहमति के प्रयास- मेघवाल

Oct 2, 2021 - 02:06
 0
जीएसटी का टेक्सटाइल सेक्टर में भी  होगा सरलीकरण, सहमति के प्रयास- मेघवाल

 भीलवाड़ा / बृजेश शर्मा 

केंद्रीय संसदीय कार्य एवं संस्कृति राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि केंद्र सरकार जीएसटी कानूनों में निरंतर सुधार कर  रही है। हम हर सर्वसम्मति से निर्णय लेते हैं, बहुमत से नहीं टेक्सटाइल सेक्टर को जीएसटी  में राहत देने के लिए सरलीकरण की प्रक्रिया को लेकर सहमति बनाने का प्रयास किया जा 5 रहा है। इस पर निश्चित रूप से सहमति बनेगी और केंद्र सरकार टेक्सटाइल सेक्टर में जीएसटी में जितना सुधार कर सकती है, उतना सुधार करेगी  मेघवाल शुक्रवार को यहां तेरापंथ नगर में आचार्य महाश्रमण जी के दर्शन करने आए केंद्रीय मंत्री मेघवाल पत्रकारों से बात कर रहे थे। पेट्रोल डीजल की बढ़ती कीमतों से राहत के लिए इसे जीएसटी के दायरे में लेने के सवाल पर मेघवाल ने कहा कि जीएसटी काउंसिल की बैठक में कुछ दिनों पहले ही पेट्रोल-डीजल को जीएसटी मैं लेने का सुझाव आया। इस पर कुछ राज्य नहीं माने। उन्होंने प्रदेश सरकार पर भी जमकर निशाना साधा। मेघवाल बोले- कांग्रेस सरकार दो खेमों में बटी हुई है। सरकार प्रदेश का विकास नहीं कर पा रही है, इनकी आपसी लड़ाई के कारण प्रदेश में अपराध का ग्राफ़ बढ़ा है, अव्यवस्था बढी है।  रीट की परीक्षा को लेकर भी सरकार को आड़े हाथों लिया, व कहा  की इसमें कई तरह की खामियां सामने आई है। इससे पूर्व केंद्रीय मंत्री मेघवाल ने तेरापथ नगर में चातुर्मास कर रहे आचार्य महाश्रमण जी के दर्शन कर आशीबाद लिया। सभा में आचार्य महाश्रमण जी ने कहा कि राजनीति में आपको सेवा का अवसर मिला है उसका आमजन के हित में कार्य कर एक नया इतिहास रचें। आज के आधुनिक युग में राजनीति में नैतिकता की आवश्यकता है। मेघवाल ने कहा कि सर्वप्रथम निज पर शासन फिर अनुशासन यह सीख जैन धर्म से सीखी  है। राजनीति में अपने जीवन में अणुव्रत अपनाना चाहिये क्योंकि एटम बम्ब से भी अधिक प्रभाव अणुव्रत का है। अणुव्रत का गीत स्वयं केंद्रीय मंत्री अर्जुन मेघवाल ने गाया

भाजपा ने किया मेघवाल का स्वागत

केंद्रीय संसदीय एवं संस्कृति राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल के भीलवाड़ा आगमन पर तेरापंथ नगर में भाजपा जिलाध्यक्ष  सांसद सुभाष चंद्र बहेडिया के सान्निध्य में भाजपा जनप्रतिनिधियों व पदाधिकारियों ने स्वागत अभिनंदन किया। इस दौरान भाजपा जिला प्रवक्ता कैलाश सोनी, जिला यह मीडिया प्रभारी अंकुर बोरदिया महिला मोर्चा जिला मंजू पालीवाल आदि उपस्थित थे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................