केन्द्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने आचार्य  महाश्रमण जी के दर्शन कर आशीर्वाद लिया

केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल के भीलवाड़ा आगमन पर भाजपा जनप्रतिनिधि पदाधिकारी ने किया स्वागत अभिनन्दन

Oct 2, 2021 - 02:14
 0
केन्द्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने आचार्य  महाश्रमण जी के दर्शन कर आशीर्वाद लिया

भीलवाडा / बृजेश शर्मा 

भीलवाड़ा 1 अक्टूबर केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल के भीलवाड़ा आगमन पर तेरा पंथ नगर में भाजपा जिलाध्यक्ष लादू लाल तेली सांसद सुभाष चंद्र बहेड़िया के सानिध्य मे भाजपा जनप्रतिनिधि पदाधिकारी ने स्वागत अभिनंदन किया

इस अवसर पर आचार्य महाश्रमण जी ने कहा कि राजनीति में आपको सेवा का अवसर मिला है उसका आमजन के हित मे कार्य कर एक नया इतिहास रचे आज के आधुनिक  युग में राजनीति में नैतिकता की आवश्यकता है नशा मुक्ति पर ध्यान केंद्रित किया अहिंसा का मार्ग अपनाने का आव्हान किया और कहा कि प्रिय क्या है हितकर  क्या है इस को समझना आवश्यक है हमको हितकर पर ध्यान केंद्रित करना चाहिये केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि सर्वप्रथम निज पर शासन फिर अनुशासन यह सीख जैन धर्म से सीखी है  राजनीति में अपने जीवन में अणुव्रत अपनाना चाहिये क्योंकि एटम बम्ब से भी अधिक प्रभाव अणुव्रत का है

अणुव्रत का गीत स्वयं केंद्रीय मंत्री अर्जुन मेघवाल ने गाया

इस दौरान भाजपा जिला महामंत्री मुरलीधर जोशी भाजपा जिला प्रवक्ता कैलाश सोनी  ,जिला सह मीडिया प्रभारी अंकुर बोरदिया  महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष मंजू पालीवाल सहित भाजपा जनप्रतिनिधि पदाधिकारी मौजूद थे इसके पश्चात केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल दिल्ली के लिए रवाना हुए

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................