सांसद रंजीता कोली पर हुए प्राणघातक हमले की घटना पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जताया रोष

May 29, 2021 - 19:35
 0
सांसद रंजीता कोली पर हुए प्राणघातक हमले की घटना पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जताया रोष

ड़ीग (भरतपुर, राजस्थान) कस्बे में भाजपा कार्यकर्ताओं ने  सांसद रंजीता कोली पर असामाजिक तत्वों द्वारा किए गए प्राणघातक हमले की कड़े शब्दों में भर्त्सना करते हुए  मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर प्रदेश में बिगड़ती हुई कानून व्यवस्था के लिए कांग्रेस सरकार को आड़े हाथों लिया है। 
ज्ञापन में कहा गया है माननीय गहलोत जी आपके राज में एक सांसद तक सुरक्षित नहीं है तो आम आदमी का क्या होता होगा । जबकि वह सांसद के साथ साथ एक महिला भी है। राज्य में रोज ये किस्से सुने जा रहे हैं। रोज महिला उत्पीड़न की खबर आ ही जाती हैं। मुख्यमंत्री जी किस मुह से ये कहते हो कि कांग्रेस राज में महिलाये सुरक्षित हैं। जब एक सांसद पर हमला हो सकता है। तो आम महिला के साथ राज्य में क्या हालात है इसे बख़ूबी समझा जा सकता हैं। शासन से गुजारिश है कि जल्द से जल्द गुनहगारों को गिरफ्तार करके उन्हें सख्त से सख्त सजा दी जाए  इस घटनाक्रम की भाजपा शहर मंडल डीग कड़े शब्दों में निंदा करता है।  इस मोके पर शहर मण्डल अध्यक्ष अनिल गुप्ता भाजयुमो के  प्रदेश कार्यसमिति सदस्य लखपत गुर्जर  हरपाल सिंह सोलंकी,  ओमप्रकाश कौशिक,महामंत्री  मंडल उपाध्यक्ष हरि सिंह, दाऊदयाल नसवारिया,राजेश चंसोरिया, इंदर सिंह छैल बिहारी खंडेलवाल देवेश यादव , पवन खंडेलवाल  अमरनाथ गुप्ता हरेंद्र सिंह, राजेंद्र खंडेलवाल आदि   कार्यकर्ता मौजूद थे।

  • रिपोर्ट- पदम जैन

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................