दुनियां का सबसे बडा दान कन्यादान, कृषक पुत्री की शादी में मददगार बनी लुपिन

Apr 30, 2021 - 17:21
 0
दुनियां का सबसे बडा दान कन्यादान, कृषक पुत्री की शादी में मददगार बनी लुपिन

भुसावर (भरतपुर,राजस्थान/ रामचंद्र सैनी) दुनियां का सबसे बडा दान है तो वह दान है कन्यादान,जब भी गांव एवं पडौस में किसी भी परिवार में पुत्री की शादी होती, तब लोग उसकी शादी का कन्यादान करते और वारात का भव्य स्वागत,ये कहना है लुपिन के अधिशाषी निदेशक सीताराम गुप्ता का। उन्होने कहा कि गरीब,अनाथ एवं जरूरतमन्द परिवार की विवाह योग्य पुत्री की शादी में सहयोग करना ही महायज्ञ के सम्मान है,जो ऐसा करता है वह नेक इंसान की श्रेणी में आता है। निःस्वार्थ भाव से ऐसे परिवारों की मदद अवश्य करनी चाहिए। उन्होने कहा कि लुपिन फाउन्डेशन के द्वारा साल 2020 से आज तक एक दर्जन से अधिक परिवारों की विवाह योग्य पुत्रियों की शादी में आर्थिक सहयोग प्रदान किया जा चुका है। जिनमें कई ऐसी पुत्रियां थी,जिनके माता-पिता ही नही थे। उन्होने बताया कि लुपिन के द्वारा भरतपुर जिले में सर्वांगीण विकास के अलावा जरूरतमन्द,गरीब,अनाथ, बेरोजगार परिवार सहित व्यक्तिगत आर्थिक सहायता मुहैया कराई जा चुकी है। साल 2020 से आज तक लुपिन ने करीब 106 से अधिक परिवारों को 11 लाख रूपए की आर्थिक सहायता प्रदान कराई जा चुकी है। जिससे लाभार्थी परिवार एवं व्यक्तिगत लाभाविन्त हुए व्यक्तियों को कष्ट की घडी में राहत मिली,जिनका लुपिन मददगार बनी। उन्होने बताया कि साल 2020 से आज तक जिले के 10 गरीब परिवार की विवाह योग्य पुत्रियों की शादी के लिए 55 हजार 700 रूपए, 29 अग्नि पीडित पशुपालक,कृषक व गरीब परिवारों को एक लाख 37 हजार 700 रूपए,12 गरीब व बेसहारा व्यक्तिों को गम्भीर बीमारी का उपचार कराने के लिए दो लाख 50 हजार रूपए,10 गरीब परिवारों के मेधावी छात्र.छात्राओं को उच्च शिक्षा अध्ययन के लिए एक लाख 30 हजार,33 आर्थिक रूप से अति कमजोर परिवारों को रोजगार के लिए तीन लाख 74 हजार 100 रूपएएपाचं युवाओं को स्वरोजगार स्थापित कराने के लिए 62 हजार रूपए,सात युवाओं को विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर प्रोत्साहन स्वरूप 82 हजार 200 रूपए की सहायता प्रदान की गई। लुपिन के शिवसिंह धाकड एवं विष्णु मित्तल ने बताया कि गांव नगरिया निवासी हरीसिंह माली की विवाह योग्य पुत्री की शादी र्की आािक मदद के लिए लुपिन कोर कमेटी सदस्य अमरसिंह नैवाडा ने अधिशाषी निदेशक सीताराम गुप्ता से आग्रह किया,जिन्होने आर्थिक मदद स्वीकृत की,शुक्रवार को लाभार्थी परिवार को चेक प्रदान किया गया,जिस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महाराजा सूरजमल ब्रज विश्व विद्यालय की प्रबन्ध कमेटी के पूर्व सदस्य डाॅ.पवन धाकड एवं विशिष्ठ अतिथि श्री सीताराम मन्दिर के महन्त पण्डित उमाशंकर रहे। अध्यक्षता समाजसेवी उमा शर्मा ने की।
 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................